{"_id":"5f62eb398ebc3ef4826d16c6","slug":"lucknow-team-customs-ccsi-airport-seized-33-gold-biscuits-on-amausi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट पर अंडर गारमेंट्स में छिपा कर ला रहा था 2.09 करोड़ का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एयरपोर्ट पर अंडर गारमेंट्स में छिपा कर ला रहा था 2.09 करोड़ का सोना
Thu, 17 Sep 2020 10:21 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
बरामद हुए सोने के बिस्कुट।
- फोटो : amar ujala
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बुधवार रात कस्टम की टीम ने जांच के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक का सोना जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर ने सेलो टेप से सोने के 33 बिस्किट अंडर गारमेंट्स में टेप से चिपका रखे थे।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:30 बजे रियाद से पहुंचे गो एयर उड़ान से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध यात्री को रोककर उसकी बारीकी से जांच की गई। उसके पास से सोने के 33 बिस्किट बरामद हुए।
विज्ञापन
इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.09 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कस्टम उपायुक्त ने बताया कि तस्कर ने सोने के बिस्किटों को सेलो टेप में लपेटा था। फिर काले रंग की थैली में इनको रखकर अंडर गारमेंट में छुपाए था।
विज्ञापन