{"_id":"615c5e5b8ebc3e9fbb6846dc","slug":"lucknow-sumaiya-rana-daughter-of-munavwar-rana-accused-the-police-of-putting-her-under-house-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना ने पुलिस पर लगाया नजरबंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मुनव्वर राना की बेटी सुमैय्या राना ने पुलिस पर लगाया नजरबंद करने का आरोप
Tue, 05 Oct 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:46 PM IST
सार
सुमैया का आरोप है कि उनकी एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी पर पुलिस ने उनको अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। सुमैया राना ने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ मुनव्वर राना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शायर मुनव्वर राना की बेटी व सपा नेता सुमैया राना ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया है। सुमैया राना ने यह भी आरोप लगाया कि उनको एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भी नहीं जाने दिया गया। वहीं पुलिस ने उनके इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
कैसरबाग के एफआई अपार्टमेंट में सुमैया राना का फ्लैट है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात अचानक कैसरबाग प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ उनकेआवास पर पहुंचे। पुलिस वालों ने उनको घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। सुमैया के मुताबिक, उन्होंने जब इस बारे में पुलिस से सवाल किया तो कहा गया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम है। इसलिए उनको घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। रात भर पुलिस की एक गाड़ी उनके अपार्टमेंट के बाहर पहर देती रही। सुबह होते ही कई महिला सिपाही और दरोगा सुमैय्या राना के फ्लैट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सुमैया का आरोप है कि उनकी एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी पर पुलिस ने उनको अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया। सुमैया राना ने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में जब एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुमैया राना को नजरबंद नहीं किया गया था। ऐसी सूचना थी कि वह मंगलवार को विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर सकती हैं। इसी को देखते हुए उनको बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन न करने के बारे में बताया गया था। एडीसीपी के मुताबिक, पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन