फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Student arrived in a burqa to appear for the examination, a dispute over checking, center administrators were removed for taking off the shoes and slippers of the students.

लखनऊ : बुर्के में परीक्षा देने पहुंची छात्रा, चेकिंग को लेकर हुआ विवाद, छात्रों के जूते-चप्पल उतरवाने पर केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए

Fri, 25 Mar 2022 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Mar 2022 12:11 AM IST
सार

एक परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की छात्रा बुर्का व हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची। चेकिंग के लिए जब उसे बुर्का उतारने को कहा गया तो हंगामा खड़ा हो गया। किसी तरह से मामले को शांत कर उसे परीक्षा दिलाई गई।

विज्ञापन
Lucknow: Student arrived in a burqa to appear for the examination, a dispute over checking, center administrators were removed for taking off the shoes and slippers of the students.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बुर्का व हिजाब का विवाद बृहस्पतिवार को शुरू हुए यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में भी उठा। एक परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की छात्रा बुर्का व हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची। चेकिंग के लिए जब उसे बुर्का उतारने को कहा गया तो हंगामा खड़ा हो गया। किसी तरह से मामले को शांत कर उसे परीक्षा दिलाई गई। वहीं दूसरी तरफ एक परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को छात्रों के जूते-चप्पल उतरवाना भारी पड़ गया। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक ने इस पर केंद्र व्यवस्थापक को हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा एक विद्यालय के दो संदिग्ध छात्र परीक्षा देने पहुंचे। उनके पंजीकरण को लेकर मामला संदिग्ध लगा तो नियम के अनुसार उन दोनों छात्रों को वापस कर दिया गया।

विज्ञापन


सुबह की पाली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना में हाईस्कूल की एक छात्रा बुर्का व हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची। बोर्ड द्वारा बिना चेकिंग के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र पर मौजूद स्टाफ ने छात्रा को बुर्का उतारने के लिए कहा तो विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने इसका विरोध किया और वह हंगामे पर उतर आई। अभिभावक भी साथ थे वे भी मना करने लगे। स्टाफ और छात्रा के बीच काफी देर तक विवाद हुआ। बाद में बुर्का व हिजाब उतरवाकर महिला शिक्षिकाओं ने जांच के उपरांत ही परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। हालांकि चेकिंंग के बाद छात्रा को साथ में बुर्का ले जाने दिया गया और उसने पूरी परीक्षा दी। डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि पहली प्राथमिकता सभी को परीक्षा में बैठाना है, लेकिन बोर्ड द्वारा जारी नियमों का भी कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


जूते-चप्पल उतरवा कर फंस गए प्रधानाचार्य
सुन्नी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक  शकील अहमदको सुबह परीक्षा से पहले छात्रों के जूते-चप्पल उतरवाना भारी पड़ गया। परीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। परीक्षा कक्षाओं के बाहर परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल देखकर वह बिफर पड़ीं, उन्होंने तुरंत केंद्र व्यवस्थापक पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि शकील अहमद को तत्काल प्रभाव से केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी से हटा दिया गया। उनकेस्थान पर वरिष्ठ प्रवक्ता खालिद सिद्दीकी को चार्ज दिया गया। इससे पहले अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और अमीनाबाद इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। जुबिली कॉलेज को गुब्बारों से सजाया गया था। उन्होंने परीक्षार्थियों को गुलाब देकर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मोबाइल फोन को लेकर वे काफी सख्त दिखीं। किसी भी सूरत में मोबाइल फोन परिसर में न ले जाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने डीआईओएस से परीक्षा से संबंध में कई प्रश्न भी पूछे।


दो संदिग्ध छात्र मिले
परीक्षा के पहले दिन दो संदिग्ध छात्रों का मामला सामने आया। इंसाफनगर स्थित लखनऊ मॉडल इंटर कॉलेज के दो छात्रों को परीक्षा दिलाने का प्रयास किया जा रहा था। परीक्षा कार्यालय ने इनके पंजीकरण पर सवाल उठाया। जांच में प्रथम दृष्टिया पंजीकरण के सही प्रमाण पत्र वे दिखा नहीं पा रहे थे। जिसके बाद परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। डीआईओएस ने बताया कि छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ मूल पंजीकरण कार्ड भी लाना है। बिना मूल पंजीकरण कार्ड के परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed