फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP President Akhilesh Yadav claimed to win more than 300 seats, said - Janata is ready to uproot the tracks of double engine government

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 300 से अधिक सीटें जीतने का किया दावा, बोले- जनता डबल इंजन की सरकार की पटरियां उखाड़ने के लिए तैयार

Mon, 07 Mar 2022 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Mar 2022 08:47 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से किया वादा पूरा करती है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास से है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे से परिचय सपा ने ही कराया। समाजवादी सरकार में बांटे गये 18 लाख लैपटॉप की 18 लाख सफल कहानी है।

विज्ञापन
Lucknow: SP President Akhilesh Yadav claimed to win more than 300 seats, said - Janata is ready to uproot the tracks of double engine government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियां उखाड़ने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन को कम से कम तीन सौ सीटें मिलना तय है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो पूर्वांचल को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने अपनी बुनियादी समस्याओं, बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान किया। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया है। नौजवानों को अपमानित किया गया। प्रदेश में नौकरी रोजगार का संकट है। किसानों के साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी। भाजपा ने भाषा के स्तर को गिराया और राजनैतिक मर्यादा को तार तार किया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने यूक्रेन के मामले में अपनी नाकामी छिपायी। भाजपा शासन में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से किया वादा पूरा करती है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास से है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे से परिचय सपा ने ही कराया। समाजवादी सरकार में बांटे गये 18 लाख लैपटॉप की 18 लाख सफल कहानी है। समाजवादी सरकार में एमएसपी लागू करेंगे। समाजवादी सरकार में मेट्रो चलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed