फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Sonia Gandhi appealed to the people to make the party candidates win, said- step-treatment with Rae Bareli in the BJP government

लखनऊ : सोनिया गांधी ने की जनता से पार्टी उम्मीदवारों को जिताने की अपील, बोलीं- भाजपा सरकार में रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार

Tue, 22 Feb 2022 12:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Feb 2022 12:58 AM IST
सार

सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन में जनता के प्रति इस सरकार का व्यवहार ठीक नहीं था। सरकार ने राहत देने के बजाय मेहनत से बनाई गई सरकारी कंपनियों को कौड़ी के दाम अपने चहेतों को बेच दिया। इससे बेरोजगारी काफी बढ़ गई।

विज्ञापन
Lucknow: Sonia Gandhi appealed to the people to make the party candidates win, said- step-treatment with Rae Bareli in the BJP government
सोनिया गांधी

विस्तार

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। पांच साल ऐसी सरकार रही, जिसने अवाम को  बांटने के अलावा कुछ काम नहीं किया। न तो किसानों को फसलों का उचित दाम मिला और न खाद व सिंचाई की सुविधा। किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ है और आवारा पशु फसल को बर्बाद कर देते हैं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के 12 लाख पद खाली पड़े हैं। पेट्रोल,  डीजल, रसोई गैस और सरसो के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम लोगों का घर चलाना मुश्किल है। हाल ही में कोरोना का कठिन समय देखा है। एक तरफ  ऑक्सीजन, दवाइयां और अस्पताल में बेड नहीं मिले, तो दूसरी तरफ  लॉकडाउन में काम-धंधे बंद हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में जनता के प्रति इस सरकार का व्यवहार ठीक नहीं था। सरकार ने राहत देने के बजाय मेहनत से बनाई गई सरकारी कंपनियों को कौड़ी के दाम अपने चहेतों को बेच दिया। इससे बेरोजगारी काफी बढ़ गई। यूपीएस सरकार विकास की योजनाएं लेकर आई थी, पर मोदी-योगी सरकार ने उन सभी पर रोक लगा दी। हमने मनरेगा जैसा कानून बनाकर आपको रोजगार का अधिकार दिया। वहीं, ऐसे संकट के समय मनरेगा का बजट बढ़ाने के बजाय कम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लॉकडाउन के दौरान भी सेवा की राजनीति की। हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने इस बार 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए हैं। जनता के हक की लड़ाई लड़ते हुए कांग्रेस के 18 हजार कार्यकर्ता जेल गए। उन्होंने अपील की कि रायबरेली के हमारे सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed