फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Skywalk gets approval, now passengers can reach the railway station directly from Badshahnagar Metro.

Lucknow : स्काईवॉक को मिली संस्तुति, अब बादशाहनगर मेट्रो से सीधे रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे यात्री

Sat, 01 Nov 2025 10:01 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 01 Nov 2025 10:01 AM IST
सार

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्काईवॉक की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई पांच मीटर होगी। इसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों प्रकार के कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Lucknow: Skywalk gets approval, now passengers can reach the railway station directly from Badshahnagar Metro.
मेट्रो के स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित स्काईवॉक को मंजूरी मिल गई है। करीब 6.3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्काईवॉक एक वर्ष में तैयार हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसका नक्शा मेट्रो प्रशासन को भेज दिया है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन स्थित है। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों स्टेशनों को जोड़ने की योजना गत वर्ष ही तैयार की गई थी। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद अब मुख्यालय से संस्तुति मिल गई है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्काईवॉक की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई पांच मीटर होगी। इसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों प्रकार के कार्य कराए जाएंगे। परियोजना नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि बादशाहनगर स्टेशन को मेट्रो से जोड़ने के लिए स्काईवॉक की संस्तुति मिल गई है। ड्रॉइंग मेट्रो प्रशासन को भेज दी गई है। इसे एक साल में बनाकर तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काईवॉक पर ही मिलेंगे टिकट
मेट्रो से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन स्काईवॉक पर ही टिकट काउंटर स्थापित करेगा। इस तरह यात्रियों को स्टेशन पहुंचने पर टिकट के लिए अलग से कतार में नहीं लगना पड़ेगा। स्काईवॉक से उतरने के बाद यात्री लिफ्ट और एस्केलेटर के माध्यम से प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे।


लखनऊ जंक्शन पर बना था पहला स्काईवॉक
राजधानी का पहला स्काईवॉक लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बनवाया था, जिसे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन से जोड़ा गया है। इसके अलावा उत्तर रेलवे प्रशासन भी चारबाग रेलवे स्टेशन को चारबाग मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए स्काईवॉक निर्माण की योजना पर काम कर रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed