Lucknow : सिन्धी समाज ने महापौर से की मुलाकात, भगवान झूलेलाल का स्वागत द्वार का काम शुरू कराने की मांग
झूलेलाल वाटिका में भगवान झूलेलाल का भव्य स्वागत द्वार निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर सिन्धी समाज का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम मुख्यालय पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान झूलेलाल का स्वागत द्वार बनवाने को लेकर सिंधी समाज की सिंधु सभा के प्रतिनिधियों ने बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। इसके अध्यक्ष अशोक मोतियानी की ओर से मांग की गई कि झूलेलाल वाटिका में स्वागत द्वार के लिए जगह जल्द चिह्नित कर निर्माण शुरू कराया जाए। साथ ही नाका हिंडोला चौराहे का नवीनीकरण पूरा होने पर इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहा रखा जाए।
शिव शांति आश्रम के पास बने भैंसाकुंड पर इलेक्ट्रिक शवदाह को शुरू कराने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। महापौर ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, महामंत्री संजय जसवानी, सुरेश छाबलानी, अशोक चांदवानी, श्याम कृष्णानी, अनिल बजाज आदि मौजूद रहे।