फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Shivpal reached Delhi, will not take part in the meeting of allies, will meet Mulayam and tell his grief

लखनऊ : शिवपाल पहुंचे दिल्ली, सहयोगी दलों की बैठक स्थगित, मुलायम से मुलाकात कर बताएंगे अपनी व्यथा

Mon, 28 Mar 2022 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Mar 2022 11:30 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में 26 मार्च को शिवपाल सिंह यादव को नहीं बुलाया गया। जबकि वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर विधायक बने हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Shivpal reached Delhi, will not take part in the meeting of allies, will meet Mulayam and tell his grief
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से आहत शिवपाल सिंह यादव सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करेंगे और अपनी उपेक्षा के बारे में जानकारी देंगे। सोमवार को सपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली सहयोगी दलों की बैठक में स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में 26 मार्च को शिवपाल सिंह यादव को नहीं बुलाया गया। जबकि वह सपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर विधायक बने हैं। बैठक में नहीं बुलाया जाने पर शिवपाल यादव ने नाराजगी जताई और वह लखनऊ से इटावा चले गए। इस बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि 28 मार्च को सहयोगी दलों की बैठक बुलाई गई थी। उसमें शिवपाल सिंह यादव सहित अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन सोमवार को सभी विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाने के कारण यह बैठक स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed