फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Separate CUG numbers have been launched at all police stations for women's complaints

Lucknow: महिलाओं की शिकायत के लिए सभी थानों पर अलग से सीयूजी नंबर शुरू, 24 घंटे करेगा काम, देखें - पूरी सूची

Tue, 16 Dec 2025 09:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Dec 2025 09:12 PM IST
सार

लखनऊ में महिलाओं की शिकायत के लिए सभी थानों पर अलग से सीयूजी नंबर शुरू किए गए हैं।  शिकायत करने वाली महिला का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow: Separate CUG numbers have been launched at all police stations for women's complaints
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महिला सुरक्षा को लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सभी थानों पर बनाए गए मिशन शक्ति केंद्र को एक-एक मोबाइल नंबर दिया गया है। अब इस नंबर पर कोई भी महिला सीधे फोन कर अपनी शिकायत कर सकती है। शिकायत करने वाली महिला का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन

जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि अलग-अलग थानों के लिए 53 सीयूजी नंबर जारी किए गए हैं, जो 24 घंटे काम करेंगे। यह नंबर थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी के पास मौजूद रहेगा। कोई भी महिलाएं छेड़छाड़, हिंसा, साइबर अपराध और उत्पीड़न की शिकायत कर सकती हैं। शिकायत पर फौरन कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


थानों पर बनाया गया मिशन शक्ति केंद्र को 1090 और 112 से भी जोड़ा गया है, ताकि इमरजेंसी की स्थिति में महिलाओं को समय से राहत मिल सके। जेसीपी ने महिलाओं से अपील की है कि वह उक्त नंबरों के अलावा 1090, 112 और यूपीकॉप एप के माध्यम से भी अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed