{"_id":"5d68a6398ebc3e0140316b3d","slug":"lucknow-s-daughter-will-watch-chandrayaan-2-landing-on-moon-with-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के साथ चंद्रयान-2 को चांद पर उतरते देखेगी लखनऊ की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के साथ चंद्रयान-2 को चांद पर उतरते देखेगी लखनऊ की बेटी
Fri, 30 Aug 2019 09:59 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 30 Aug 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
राशि वर्मा
- फोटो : amar ujala
चंद्रयान-2 सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसरो में होने वाले इसके सजीव प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजधानी की छात्रा राशि वर्मा भी इस ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। कार्यक्रम में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से चुने गए दो-दो छात्र शामिल होंगे। किसान की बेटी राशि यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके लिए जानकीपुरम स्थित डीपीएस की कक्षा 10 की छात्रा को केंद्र सरकार ने आमंत्रण पत्र भेजा है।
चंद्रयान-2 को इसरो के नियंत्रण कक्ष, इसरो टेलीमेट्री ट्रेकिंग एंड कमांड नेटवर्क, बंगलुरू में चंद्रमा की सतह पर उतरता देखा जाएगा। राशि के पिता राजकुमार वर्मा सीतापुर में खेती करते हैं और मां सीमा देवी वहीं शिक्षिका हैं। छात्रा जानकीपुरम में बुआ के साथ रहकर पढ़ाई करती है।
राशि ने बताया कि जब स्कूलवालों ने इस आमंत्रण की सूचना दी तो एकबारगी उसे यकीन नहीं हुआ। इसके बाद उसने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी से मिलने को उत्सुक राशि ने बताया कि मौका मिला तो वह उनसे बात जरूर करेगी। राशि आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। उधर, डीपीएस की प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने बधाई देते हुए राशि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि राशि काफी मेहनती छात्रा है।

Trending Videos
ऑनलाइन प्रतियोगिता से हुआ चयन
प्रधानमंत्री मोदी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई थी। माई गवर्नमेंट पोर्टल पर हुई इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्रों के साथ आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। राशि ने बताया कि अधिकतर प्रश्न अंतरिक्ष से संबंधित पूछे गए थे। उसे इस विषय में काफी रुचि है।