{"_id":"6823282bf29c40b5b30b9fba","slug":"posting-objectionable-photos-pm-cm-proved-costly-being-indecent-case-registered-against-youth-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम और सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, युवक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम और सीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, युवक के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 13 May 2025 04:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 May 2025 04:57 PM IST
सार
पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवक पर देश विरोधी पोस्ट करके लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि एक्स प्लेटफार्म पर हरीश राजपूत नामक यूजर ने अपने अकाउंट @sonOF_Ambedka से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फ़ोटो लगाकर पहलगाम हमले को लेकर अभद्र पोस्ट किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- CBSE Result 2025: अनुष्का ने 99... तो आंचल ने हासिल किए 98.8 फीसदी अंक, लखनऊ की बेटियों ने रचा कीर्तिमान
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गौरव माहेश्वरी ने इसकी शिकायत की है। उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मोतीनगर निवासी गौरव का आरोप है कि छह मई को उन्होंने एक्स पर हरीश की आपत्तिजनक पोस्ट देखी। हरीश ने पहलगाम हमले पर देश विरोधी पोस्ट किया था। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
ये भी पढ़े- Weather in UP : यूपी में अभी और झुलसाएगी गर्मी, कल से पूर्वी और तराई के इन 19 जिलों में लू की चेतावनी
आरोप है कि आरोपी ने माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा पोस्ट किया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि साइबर क्राइम सेल को मामले की जांच दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।