फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Rumor of a bomb on the train spread after failing to find a seat.

Lucknow: बैठने के लिए सीट नहीं मिली तो ट्रेन में बम की उड़ाई अफवाह, पूछताछ में टूट गया आरोपी, बोला सच

Tue, 16 Jun 2026 08:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 16 Jun 2026 08:34 PM IST
सार

राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूचना पर ऐशबाग स्टेशन पर एक्सप्रेस को रोककर चेकिंग की गई।

विज्ञापन
Lucknow: Rumor of a bomb on the train spread after failing to find a seat.
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राप्ती सागर एक्सप्रेस 12512 में बैठने के लिए यात्री को सीट नहीं मिली तो उसने ट्रेन में बम होने की अफवाह उड़ा दी। बम की सूचना मिलते ही ऐशबाग स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। यात्रियों को ट्रेन से उतारकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। जीआरपी ने सूचना देने वाले यात्री को फोन किया तो वह ट्रेन के भीतर ही मिला।

विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के मुताबिक मूलरूप से तेलंगाना के रजाना स्थित विमलवाड़ा निवासी सैनी जैकी (26) ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर राप्तीसागर एक्सप्रेस के कोच एस-2 में बम की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ व बम निरोधक दस्ता ऐशबाग स्टेशन पर पहुंच गया। ट्रेन से यात्रियों को नीचे उतारा गया। काफी देर तक छानबीन के दौरान ट्रेन में कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद सैनी जैकी से पूछताछ की गई तो वह गुमराह करने लगा। सैनी ने पहले बताया कि ट्रेन आउटर में कुछ देर के लिए रुकी थी। इस दौरान चार युवक ट्रेन से तेजी से उतर गए। चारों युवकों ने ही ट्रेन में बम होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के बयान से संदेह होने पर जीआरपी ने सैनी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और बैठने के लिए सीट नहीं मिलने पर अफवाह उड़ाने की बात बताई। जीआरपी सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि कोच एस-2 और पूरी ट्रेन की चेकिंग के बाद उसे रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed