फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Representative of a UP MP has strong connection with Sanjay Sherpuria

Lucknow : यूपी के एक सांसद के प्रतिनिधि का जालसाज संजय शेरपुरिया से है मजबूत कनेक्शन, एसटीएफ कर रही है जांच

Fri, 19 May 2023 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 05:51 AM IST
सार

वह यूपी के एक सांसद के प्रतिनिधि के सीधे संपर्क में था। गुजरात में उसकी उससे मुलाकात हुई थी। उसके जरिये संजय शेरपुरिया ने अपनी राजनीतिक पैठ बनानी शुरू की।

विज्ञापन
Lucknow : Representative of a UP MP has strong connection with Sanjay Sherpuria
संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नटवरलाल संजय शेरपुरिया को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। वह यूपी के एक सांसद के प्रतिनिधि के सीधे संपर्क में था। गुजरात में उसकी उससे मुलाकात हुई थी। उसके जरिये संजय शेरपुरिया ने अपनी राजनीतिक पैठ बनानी शुरू की। धीरे-धीरे वह शीर्ष नेताओं तक पहुंच गया। जब वह पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था तब इस बारे में उसने जानकारी देते ही प्रतिनिधि से रिश्ते कबूले थे। ये शख्स जिस सांसद का प्रतिनिधि है वह बहुत पॉवरफुल है।

विज्ञापन


एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने संजय शेरपुरिया को 25 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा था। विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कर दूसरे दिन उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां से वह जेल भेजा गया था। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी, ठगी समेत अन्य कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने छह दिन की रिमांड लेकर उससे पूछताछ की थी। दोबारा जेल भेज दिया गया था। अब केस की विवेचना एसटीएफ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में ये बड़ा तथ्य सामने आया कि संजय के बेहद करीबी एक शख्स सांसद का प्रतिनिधि है। राजनीतिक स्तर पर संजय को स्थापित करने में उसकी बड़ी भूमिका रही है।
विज्ञापन


चुनाव की थी तैयारी, प्रतिनिधि कर रहे थे मदद
संजय ने पूछताछ में बताया था कि वह गाजीपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उद्योगपति गौरव डालमिया से छह करोड़ लेने के मामले में संजय का दावा है कि वह इससे गो सेवा के लिए एनजीओ को दिए थे। गो संरक्षण के लिए वह इस राशि से काम करता है। हालांकि आरोप ये है कि गौरव का वित्तीय अनियमिता संबंधी केस को रफादफा कराने के लिए डील की थी। जिसके एवज में उसो रकम दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच को भेजे गए मोबाइल
संजय शेरपुरिया के पास से दो मोबाइल बरामद हुए थे। शुरुआती जांच में व्हाट्सएप चैट से कई जानकारियां सामने आई थीं। तमाम चैट डिलीट भी की गई थीं। इसलिए दोनों मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे कई अहम साक्ष्य जांच एजेंसी को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed