फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Relief to Ritu Maheshwari, Chief Executive of GNIDA

Lucknow : GNIDA की मुख्य कार्यकारी रितु माहेश्वरी को राहत, राज्य उपभोक्ता आयोग ने पलटा जिला फोरम का आदेश

Fri, 23 Jun 2023 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 06:33 AM IST
सार

आयोग ने जिला उपभोक्ता फोरम के उस आदेश को पलट दिया है, जिसमें उन्हें एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी और गिरफ्तारी का आदेश भी जारी किया गया था।

विज्ञापन
Lucknow : Relief to Ritu Maheshwari, Chief Executive of GNIDA
रितु माहेश्वरी

विस्तार

एक भूखंड आवंटी और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के बीच चल रहे वाद में जीएनआईडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी को राज्य उपभोक्ता आयोग से राहत मिली है। आयोग ने जिला उपभोक्ता फोरम के उस आदेश को पलट दिया है, जिसमें उन्हें एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी और गिरफ्तारी का आदेश भी जारी किया गया था। आयोग के अध्यक्ष अशोक सिंह एवं सदस्य विकास सक्सेना ने इस मामले की सुनवाई की। कहा कि जिला उपभोक्ता फोरम ने फैसला देने में सही प्रक्रिया नहीं अपनाई। फोरम इस पर फिर से विचार करे।

विज्ञापन


दरअसल महेश मित्रा नाम के एक व्यक्ति ने वर्ष 2001 में एक भूखंड के आवंटन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने मित्रा को जमीन आवंटित नहीं की। मामला वर्ष 2005 में जिला उपभोक्ता फोरम में पहुंचा, जिस पर 18 दिसंबर 2006 को फैसला सुना दिया। आदेश दिया गया कि मित्रा को उनकी आवश्यकता के अनुसार 1,000 से 2,500 वर्ग मीटर के बीच का एक भूखंड आवंटित किया जाए। प्राधिकरण को मामले की पूरी कानूनी फीस का भुगतान करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन


बाद में यह मामला राज्य उपभोक्ता आयोग से लेकर राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग तक पहुंचा। राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग ने अपने फैसले में कहा कि मित्रा को 500 से 2,500 वर्ग मीटर के बीच का कोई भी भूखंड आवंटित किया जा सकता है। जब जीएनआईडीए ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के फैसले को लागू नहीं किया तो इसके खिलाफ मित्रा ने फिर जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया। इसी साल जनवरी माह में जिला उपभोक्ता फोरम ने नया आदेश पारित किया। इसमें जीएनआईडीए सीईओ को एक महीना जेल की सजा सुना दी गई। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त को वारंट भी भेजा गया है। इस पर प्राधिकरण ने राज्य उपभोक्ता आयोग का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्य उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में अपना फैसला सुना दिया। आयोग ने कहा कि एक्ट में फोरम को सीआरपीसी की पावर दी गई है। लेकिन इसके लिए सही प्रक्रिया नहीं अपनाई है। फोरम को उस पर विचारण करके सजा सुनानी चाहिए थी। सही प्रक्रिया अपनाए बिना सीधे सजा का आदेश नहीं किया जा सकता। इस पर जिला उपभोक्ता को पुन: विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed