फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow ready to welcome astronaut Shubhanshu Shukla Road built in front of house diversion on six routes

शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार राजधानी: रातोंरात घर के सामने बनाई गई सड़क, छह मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Sun, 24 Aug 2025 09:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Aug 2025 09:23 AM IST
सार

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के स्वागत के लिए राजधानी तैयार है। रातोंरात उनके घर के सामने नई सड़क बना दी गई है। उनके आगमन पर छह मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Lucknow ready to welcome astronaut Shubhanshu Shukla Road built in front of house diversion on six routes
शुभांशु शुक्ला के घर के सामने बनाई गई सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार यानी 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़े ही धूमधाम से उनका स्वागत किया जाएगा। छह मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है। इसके साथ ही त्रिवेणी नगर वार्ड की एक सड़क का नाम भी शुभांशु शुक्ला मार्ग होगा।

विज्ञापन

  
Axiom-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लखनऊ आगमन पर छह मार्गों पर डायवर्जन प्रस्तावित किया गया है। सुबह 9 बजे के कार्यक्रम के लिए यह बदलाव सुबह 7 बजे से ही रहेगा।

विज्ञापन

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

  1. दिलकुशा तिराहा रेलवे क्रासिंग से पायनियर तिराहा से वाहन पिपराघाट गोल चक्कर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दिलकुशा चौराहे से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से जी-20 तिराहा शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन पायनियर तिराहा, दिलकुशा चौराहा से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  4. जी-20 तिराहा शहीद पथ से पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा या गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन हुसाड़िया जीवन प्लाजा, शहीद पथ होते हुए जाएंगे।
  5. जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-7 से कावेरी अपार्टमेंट तिराहा, डीपीएस स्कूल तिराहा की ओर जाने वाले वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-1, 2 की तरफ से दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए जाएंगे।
  6. शहीद पथ सर्विस रोड से हेल्थ सिटी विस्तार चौराहा की ओर से डीपीएस जाने वाले वाहन यातायात हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के सामने से होते हुए मैकूलाल तिराहा से दाहिने शहीद पथ सर्विस रोड होकर जाएंगे।
  7. मैकूलाल तिराहा से गोमतीनगर विस्तार थाना की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed