फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow ranks among the top 3 in menstrual hygiene; 85.4% of young women are adopting hygienic methods.

Lucknow News: माहवारी स्वच्छता के मामले में शीर्ष-3 में लखनऊ, 85.4 फीसदी युवतियां अपना रहीं स्वच्छ साधन

Sun, 13 Sep 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lucknow ranks among the top 3 in menstrual hygiene; 85.4% of young women are adopting hygienic methods.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। माहवारी के दौरान स्वच्छता को लेकर राजधानी की युवतियों में जागरूकता बढ़ी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के अनुसार, लखनऊ में 15 से 24 वर्ष की 85.4 प्रतिशत युवतियां माहवारी के दौरान स्वच्छ साधनों का इस्तेमाल कर रही हैं। इस मामले में लखनऊ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

माहवारी स्वच्छता के मामले में गौतमबुद्ध नगर 91.3 प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि 88.8 प्रतिशत के साथ गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है। प्रदेश स्तर पर 69.2 प्रतिशत युवतियां माहवारी के दौरान स्वच्छ साधनों का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि, लखनऊ की स्थिति प्रदेश के औसत से बेहतर है, लेकिन करीब 15 प्रतिशत युवतियां अब भी स्वच्छ साधनों का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। पांच साल पहले लखनऊ में माहवारी स्वच्छता का आंकड़ा 84.8 प्रतिशत था। ऐसे में मौजूदा आंकड़े में मामूली सुधार के बावजूद जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पीछे ये पांच जिले
सीतापुर - 52.7 प्रतिशत
संभल - 50.6 प्रतिशत
बहराइच - 50.4 प्रतिशत
हरदोई - 50.0 प्रतिशत
श्रावस्ती - 50.0 प्रतिशत
स्वच्छता की अनदेखी से संक्रमण का खतरा
केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुजाता देव के अनुसार, माहवारी के दौरान स्वच्छता की अनदेखी करने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। गंभीर संक्रमण की स्थिति में प्रजनन स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
माहवारी के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सफाई का विशेष ध्यान रखें और सैनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें।
सैनेटरी नैपकिन उपलब्ध न होने पर साफ और सूखे सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।
पेट दर्द होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें।
पेट दर्द में गर्म पानी की सिकाई से राहत मिल सकती है।
माहवारी के दौरान नहाना न छोड़ें और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।
जननांग में खुजली, जलन या दाने होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
बदबूदार सफेद पानी आने पर भी चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed