फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Rahul Gandhi will come to Rae Bareli today

अर्जुन हत्याकांड: अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 20 Aug 2024 07:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली में पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या मामले में उसके परिजनों से मिले और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Lucknow: Rahul Gandhi will come to Rae Bareli today
रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के युवक अर्जुन पासी की हत्या से पीड़ित उसके परिजनों से मिले और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा कि यहां पर जो सभी लोग हैं वो न्याय मांग रहे हैं क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया है। पूरे परिवार को धमकाया गया है, एक व्यक्ति को मारा गया है लेकिन यहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है... यहां के एसपी मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं। मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले... जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।

विज्ञापन
 


इसके पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे। दोपहर को वह अमेठी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज अपने विशेष विमान से उतरे।

जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद वह अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य नेताओं के साथ रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन पासी की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में वह उनके परिवार से मिलने पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, मोना तिवारी, अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौसम की खराबी के कारण उड़ान नहीं भर पाया राहुल गांधी का विमान, सड़क मार्ग से रवाना

मौसम की खराबी के कारण मंगलवार दोपहर बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विमान अमेठी के फुरसतंगज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से उड़ान नहीं भर पाया जिसके चलते उन्हें सड़क मार्ग से गतंव्य के लिए रवाना होना पड़ा।

दरअसल नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र के पिछवरिया गांव में हुई अर्जुन पासी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। राहुल गांधी विशेष विमान से आए थे। उनका विमान अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में दोपहर 11:55 बजे उतरा था। इसके बाद राहुल गांधी पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ पिछवरिया गांव सड़क मार्ग से गए थे। वहां पीड़ित परिजनों के मुलाकात के बाद वह वापस गाड़ियों के काफिले के साथ फुरसतगंज इंडिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान आकादमी पहुंचे। इस बीच बारिश हो गई।

सूत्रों का कहना है कि बारिश व मौसम की खराबी के कारण विमान को उड़ान भरने में अड़चने थीं जिसकी वजह से उड़ान कैंसिल कर दी गई। उड़ान कैंसिल होने से उन्हें अपने गंतव्य के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के जिम्मेदार अफसर कृषणेंदु गुप्ता ने बताया कि विमान की उड़ान पायलेट तय करता है। विमान के उड़ान न भरने के मौसम सहित कई कारण होते हैं। इसलिए वह सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं। एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर पाया। जिसकी वजह से वह सड़क मार्ग से गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed