{"_id":"6387b0b7b71ab07b11249935","slug":"lucknow-pwd-claims-filled-99-percent-potholes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : अभियान की मियाद पूरी होते ही पीडब्ल्यूडी का दावा- भर दिए 99 फीसदी गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : अभियान की मियाद पूरी होते ही पीडब्ल्यूडी का दावा- भर दिए 99 फीसदी गड्ढे
Thu, 01 Dec 2022 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में चले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान 30 नवंबर को खत्म हो गया। पीडब्ल्यू्डी का दावा है कि मंगलवार की शाम तक उसने 99 फीसदी गड्ढे भर दिए थे। अब तक की नवीनीकरण और विशेष मरम्मत की प्रगति 55.65 प्रतिशत और 54.82 प्रतिशत रही। मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी को 60497 किमी. लंबी सड़कों की पैच मरम्मत करनी थी और रिकॉर्ड के मुताबिक 29 नवंबर की शाम तक 59805 किमी सड़कों के पैच भरे जा चुके थे। इसी तरह 6254 किमी सड़कों का नवीनीकरण और 6886 किमी सड़कों की विशेष मरम्मत का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन