{"_id":"66ecc793aaf32c1f2407e2db","slug":"lucknow-property-worth-rs-100-crore-found-with-retired-ias-officer-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : रिटायर्ड आईएएस अफसर के पास मिली 100 करोड़ रुपये की संपत्ति, ईडी ने की 14 घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : रिटायर्ड आईएएस अफसर के पास मिली 100 करोड़ रुपये की संपत्ति, ईडी ने की 14 घंटे पूछताछ
Fri, 20 Sep 2024 10:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:11 AM IST
सार
मोहिंदर के आवास से मिले दस्तावेजों की जांच में अरबों की चल-अचल संपत्तियाें का पता चला है। अधिकारियों ने जब उनसे अकूत संपत्ति में निवेश की गई रकम के स्रोत के बारे में पूछा, तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस मोहिंदर सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त आईएएस अफसर मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को करीब 100 करोड़ रुपये की कीमत की चल-अचल संपत्तियों के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। अधिकारियों ने सिंह से 14 घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
मोहिंदर के आवास से मिले दस्तावेजों की जांच में अरबों की चल-अचल संपत्तियाें का पता चला है। अधिकारियों ने जब उनसे अकूत संपत्ति में निवेश की गई रकम के स्रोत के बारे में पूछा, तो वह कोई सही जवाब नहीं दे सके। छापे में मिले कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेजों की जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
नोएडा अथॉरिटी में सीईओ रहने के दौरान हैसिंडा प्रोजेक्ट प्रा.लि. को दी गई रियायतों के सवाल पर उन्होंने मातहतों को जिम्मेदार ठहराया। अब उन्हें राजधानी स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय में तलब करने की तैयारी है। ईडी ने हैसिंडा प्रोजेक्ट द्वारा निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को छापा मारा था।
विज्ञापन