फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Property dealer dies in trauma center after being shot

Lucknow : गोली लगने के बाद प्रॉपर्टी डीलर की ट्रॉमा सेंटर में मौत, परिजन बोले- विवाद के चलते की गई हत्या

Wed, 15 Feb 2023 01:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lucknow: Property dealer dies in trauma center after being shot
demo pic...

काकोरी के बेहटा गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर धर्मेंद्र पाल (32) को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल कार के अंदर पड़ा मिला। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से .32 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। घरवालों ने अज्ञात बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बेहटा गांव के राम आसरे पाल का बेटा धर्मेंद्र पाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। वह गांव में प्लॉटिंग करा रहा है। इसके लिए इसके लिए रुद्र प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय भी खोला है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम को वह प्लाटिंग एरिया पर कार से गया था। चचेरे भाई पिंटू के मुताबिक शाम करीब 6.30 से 7 बजे के बीच वह मौके पर पहुंचा तो धर्मेंद्र कार के अंदर खून से लथपथ मिला। उसके गले में गोली लगी थी। कार का शीशा थोड़ा नीचे गिरा हुआ था। इस पर उसने घरवालों को सूचना दी तो धर्मेंद्र के चाचा खुशीराम पाल, पिता श्रीराम आसरे पाल, भाई सुशील व सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। उसे एक अस्पताल ले गए, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ लोगों से चल रहा था विवाद
घरवालों का आरोप है कि धर्मेंद्र जहां प्लॉटिंग कर रहा है उस जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। वहीं प्रधानी चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। इन्हीं मामलों में गोली मारे जाने की आशंका है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक देर रात तक तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गले से सिर के पिछले हिस्से की तरफ गई गोली  
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक गोली करीब 6.30 से 7 बजे के बीच लगी है, जबकि पुलिस को सूचना एक घंटे बाद दी गई। मौके से पुलिस ने कार व तमंचा बरामद किया है। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों से बातचीत की गई है। गोली गले में लगी है जो सिर के पिछले हिस्से से निकली है। सिर में गोली का कुछ हिस्सा फंसा है। हालत काफी गंभीर है। वहीं कार का शीशा भी करीब 3 से 5 इंच खुला मिला। पुलिस दो बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। पहला बिंदु प्रॉपर्टी व पुरानी रंजिश को लेकर हमले का और दूसरा खुदकुशी के प्रयास का है। एडीसीपी के मुताबिक मामले में फोरेंसिक विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed