फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Preparations underway to cancel NOC of 80 private schools, notice issued; children were not given adm

लखनऊ: 80 निजी स्कूलों की एनओसी निरस्त करने की तैयारी, जारी हुआ नोटिस; आरटीई के तहत नहीं दिया था प्रवेश

Sat, 17 May 2025 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 17 May 2025 07:06 AM IST
सार

Admission under RTE: लखनऊ के 80 निजी स्कूलों की एनओसी निरस्त करने की तैयारी चल रही है। ये वह स्कूल हैं जिन्होंने  शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश नहीं दिया था। 

विज्ञापन
Lucknow: Preparations underway to cancel NOC of 80 private schools, notice issued; children were not given adm
आरटीआई के तहत प्रवेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत चयनित बच्चों को प्रवेश न देने वाले शहर के 80 निजी स्कूलों का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) रद्द किया जाएगा। इस संबंध में बीएसए की ओर से नाम सहित सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें 35 स्कूल प्रबंधक ऐसे भी हैं जो आरटीई से जुड़ी डीएम की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन


बीएसए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, गरीब बच्चों को सत्र 2025-26 में 80 निजी स्कूलों ने आरटीई के तहत चयन के बाद भी बच्चों को प्रवेश नहीं दिया। इन सभी स्कूलों से प्रवेश न लेने का कारण तीन दिनों में बताने के लिए कहा गया है। साक्ष्य सहित जवाब न देने पर आरटीई एक्ट 2009 के उल्लघंन, निशुल्क शिक्षा के अधिकार के हनन, शासकीय कार्यों में बाधा डालने के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी। इसके साथ ही एनओसी रद्द कर मान्यता के प्रत्याहरण की कार्रवाई भी शुरू होगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने गरीब बच्चों की लगातार उठाई आवाज
आरटीई के तहत चयनित गरीब बच्चों की अमर उजाला ने लगातार आवाज उठाई है। उसी का नतीजा है कि इस बार 12 हजार के करीब बच्चों को प्रवेश मिल सका है। इस बार 18 हजार बच्चों का चयन हुआ था। इसमें 3000 हजार अभिभावकों ने निजी स्कूलों की मनमानी से आहत होकर बच्चों का दाखिला कराने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों को जारी हुआ नोटिस

सेंट एंथोनी स्कूल पारा, एमजी कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर जी कानपुर रोड, बाल विद्या मंदिर स्कूल चारबाग, ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल एल्डिको, सेंट क्रिस्ट पब्लिक स्कूल गीतापल्ली, ट्रिनिटी इंटरनेशनल स्कूल आम्रपाली योजना, बालगाइड स्कूल सेक्टर 16 इंदिरा नगर व गोसाईगंज। सनसाइन पब्लिक स्कूल कश्मीरी मोहल्ला, एमिटी इंटर नेशनल स्कूल विराज खंड और वृंदावन योजना। कैटिल कान्वेंट इंटर कॉलेज जानकीपुरम, टेंडर हर्ट्स स्कूल महानगर, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज कृष्णा नगर, ब्राइटलैंड त्रिवेणी नगर, सेंट मैरी स्कूल जानकीपुरम एक्सटेंशन, सिटी इंटरनेशनल स्कूल ठाकुरगंज, महर्षि विद्या मंदिर आईआईएम रोड, सेंट्रल पब्लिक स्कूल रजनीखंड शारदानगर। द लखनऊ पब्लिक जॉपलिंग रोड और शारदानगर, डबल एकेडमी इंदिरानगर, लॉयला इंटरनेशनल स्कूल गोमती नगर और बादशाह नगर महानगर। द फोडिल कान्वेंट स्कूल श्रीनाथ नगर पारा, स्प्रिंग डेल स्कूल गोमती नगर, डीपीएस एल्डिको, माउंट बेरी कान्वेंट स्कूल कल्याणपुर और खुर्रमनगर, नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल राजेंद्र नगर, सेंट जोसेफ कॉलेज प्रियदर्शनी कालोनी। सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज ठाकुरगंज, श्री विनायक कान्वेंट स्कूल अमौसी, रेडरोज कानपुर रोड, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज आलमबाग, डीएमएएस किड्स जोन स्कूल एकता नगर कैंपवल रोड, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोती नगर, ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल मकबूल गंज, रेडियंट पब्लिक स्कूल कल्ली पश्चिम, संस्कार पब्लिक स्कूल इंदिरानगर, गुरुकुल एकेडमी इंदिरानगर।

प्रमुख स्कूलों को मिले नोटिस

जयपुरिया
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल अलीनगर सुनहरा, गोयल कैंपस, विजयनगर गोमतीनगर विस्तार, बंसल कैंपस व गोमतीनगर, सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल सुशांत गोल्फ सिटी शहीद पथ व आलमबाग कैंपस।

एलपीएस
एलपीएस सेक्टर चार कालिंदी पार्क, बी ब्लॉक राजाजीपुरम, सहरा स्टेट जानकीपुरम, वृंदावन योजना, आनंदनगर, ए ब्लॉक राजाजीपुरम, आम्रपाली योजना, अंसल एपीआई सुल्तानपुर रोड, एलपीएस निकट आईकॉन हास्पिटल, सेक्टर आई आशियाना, सेक्टर डी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, एलपीएस साउथ सिटी।

सीएमएस
सिटी मोंटेसरी स्कूल आनंदनगर , अर्शफाबाद, अलीगंज प्रथम कैंपस, सेक्टर एच गोमती नगर, सेक्टर एच इंदिरा नगर, जॉपलिंग रोड, कानपुर रोड, महानगर, आरडीएसओ, राजाजीपुरम, स्टेशन रोड, राजेंद्र नगर द्वितीय व तृतीय, आशियाना सेक्टर एक, अलीगंज कैंपस प्रथम, राजाजीपुरम प्रथम, चौक को नोटिस जारी हुआ है।

स्कूलों को अंतिम नोटिस
जो स्कूल प्रवेश नहीं ले रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी है। इन्हें अंतिम नोटिस देकर प्रवेश न लेने का लिखित आधार मांगा गया है। तीन दिनों में जो जवाब नहीं देगा उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।- राम प्रवेश, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed