{"_id":"5e5e318c8ebc3eeb513f5549","slug":"lucknow-police-will-help-of-elderly-people-as-their-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तन्हा बुजुर्गों का ‘बेटा’ बनेगी पुलिस, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तन्हा बुजुर्गों का ‘बेटा’ बनेगी पुलिस, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
Tue, 03 Mar 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish
इंद्र भूषण दुबे/अमर उजाला, लखनऊ
इंद्र भूषण दुबे/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Mar 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बेटा बाहर नौकरी करता है और बुजुर्ग दंपती अकेले हो गए। उन्हें देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे तन्हा बुजुर्गों के लिए अब लखनऊ पुलिस ‘बेटे’ की भूमिका निभाएगी। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर इनकी सुरक्षा के साथ अन्य जरूरतों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
इसके लिए फिर से ‘सवेरा’ एप शुरू किया गया है। मध्य जोन ने 450 बुजुर्गों का ब्योरा जुटा लिया है। पूरे शहर में फिलहाल यह आंकड़ा 2100 पार हो चुका है। डीसीपी मध्य दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक ऐसे बुजुर्गों की सूची बन रही है। इसकी शुरुआत पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने ‘सवेरा’ एप बनाकर की थी।
विज्ञापन
इस एप को यूपी 112 से जोड़ा था, ताकि एक कॉल पर पीआरवी पहुंचे। अब इसे थाना स्तर पर लागू किया गया है। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा करेंगे। वह लगातार थानों से ब्योरा मंगाएंगे, फिर बुजुर्गों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
सिपाही भरवाएगा फॉर्म
बुजुर्ग दंपती की तलाश व उनका ब्योरा जुटाने का काम बीट पर तैनात सिपाही करेंगे। हर बीट के दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। जरूरत के मुताबिक सुरक्षा, सुविधाओं के लिए सिपाही इनसे संपर्क कर ब्योरा जुटाएगा। उनका फॉर्म भरवाकर डाटा थाने के रिकॉर्ड में फीड करवाएगा।
पूरा ब्योरा 112 के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा
एप पर ऑनलाइन पंजीकरण को कम्युनिकेशन ऑफिसर बनाए गए हैं, जो बीट सिपाही होगा। वेब पेज खोलने के बाद वरिष्ठ नागरिक आवेदन पोर्टल में यूजर नेम, पासवर्ड से लॉगइन किया जा सकेगा। मुख्य स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म होगा, जिसे वरिष्ठ नागरिक की ओर से कॉल के जरिये दी जानकारी से भरना होगा।
इसे सेव करते ही बुजुर्ग के पास एसएमएस पहुंचेगा। इसमें दर्ज होगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आपको वरिष्ठ नागरिक के रूप में पंजीकृत किया गया है। इसके बाद पूरा ब्योरा 112 के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।
इसे सेव करते ही बुजुर्ग के पास एसएमएस पहुंचेगा। इसमें दर्ज होगा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आपको वरिष्ठ नागरिक के रूप में पंजीकृत किया गया है। इसके बाद पूरा ब्योरा 112 के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।