फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police rifle gets upgrade

अब थाने के संतरी होंगे सेमी ऑटोमेटिक

Sun, 22 Sep 2013 12:24 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
lucknow police rifle gets upgrade

थाने के गेट पर संगीन लगी रायफल थामे खड़े संतरी को देखकर फरियादी के कदम दूर ही ठिठक जाते थे।

विज्ञापन


अपनी शिकायत लेकर थाने के भीतर जाने में उसे खासी हिम्मत जुटानी पड़ती थी। संतरी का खौफ कम करने के लिए राजधानी के थानों में मामूली परिवर्तन किया गया है।

अब संगीन लगी थ्री नॉट थ्री की जगह इंसास रायफल थमाई गई है।

एसएसपी जे रविंदर गौड ने सभी थाना प्रभारियों को थ्री नॉट थ्री की जगह इंसास रायफल के साथ पहरा ड्यूटी लगाने के आदेश दिए गए हैं। इन रायफलों का लुक अच्छा है और इस पर लगी संगीन पर कवर चढ़ा होने के कारण नजर नहीं आई।

खास बात यह है कि लोहे की जंजीर का एक सिरा रायफल व दूसरा संतरी की कमर की बेल्ट से बांधा नहीं गया है। यानी थाने का संतरी अब पहले की तरह डरावना नजर नहीं आ रहा है। फरियादी के कदम उसे देखकर थाने के बाहर नहीं ठिठकेंगे।
विज्ञापन


नई व्यवस्था से संतरी ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को भी राहत मिली है। भारी भरकम थ्री-नॉट-थ्री के मुकाबले इंसास रायफल काफी हल्की है। सुरक्षा की दृष्टि से भी अच्छी है। आटोमेटिक इंसास रायफल की मैगजीन में दस के मुकाबले 20 गोलियां लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed