फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow police back in case of recording statement from AAP leader Sanjay Singh

आज कोतवाली नहीं आएंगे आप सांसद, पुलिस ने सत्र समाप्ति के दो दिन बाद बुलाया

Sun, 20 Sep 2020 01:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Sep 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lucknow police back in case of recording statement from AAP leader Sanjay Singh
संजय सिंह - फोटो : amar ujala
जातिगत सर्वे और राजद्रोह के मुकदमे में आरोपी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह रविवार को हजरतगंज कोतवाली नहीं पहुंच पाएंगे। लखनऊ पुलिस ने उन्हें संसद का मानसून सत्र खत्म होने के दो दिन बाद तक का वक्त दिया है। मुकदमे की विवेचना कर रहे हजरतगंज कोतवाली के निरीक्षक अपराध अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को इस बाबत उन्हें नोटिस जारी किया। आप सांसद को ई-मेल भेजकर नोटिस जारी करने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


विवेचक ने आप सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर नोटिस भेजकर 20 सितंबर सुबह 11 बजे हजरतगंज कोतवाली में पेश होकर अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे में साक्ष्य प्रस्तुत करनेे के निर्देश दिए थे। पुलिस की तरफ से नोटिस मिलने पर संजय सिंह ने राज्यसभा में प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराने के साथ ही सभापति से शिकायत की थी।
विज्ञापन


उन्होंने हजरतगंज कोतवाली जाकर गिरफ्तारी देने की बात भी कही थी। इसके अलावा शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद के बाद तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। शनिवार शाम को संजय सिंह ने विवेचक का नोटिस ट्वीट करके कहा कि योगी जी मैं तो गिरफ्तारी देने को तैयार था आप बयान लेने को भी तैयार नहीं। कोई बात नहीं संसद का सत्र खत्म होने के दो दिन बाद मैं लखनऊ के हजरतगंज थाने आ जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed