फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Poet Munawwar Rana's daughter given triple talaq; Hiba Rana says they were demanding three lakh rupee

Lucknow: शायर मुनव्वर राना की बेटी को दिया तीन तलाक, हिबा राना बोलीं- तीन लाख रुपये मांग रहे थे; मुकदमा

Tue, 03 Feb 2026 06:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Tue, 03 Feb 2026 06:34 PM IST
सार

शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने पति पर दहेज की मांग को लेकर तीन तलाक देने और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lucknow: Poet Munawwar Rana's daughter given triple talaq; Hiba Rana says they were demanding three lakh rupee
शायर मुनव्वर राना-फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी पति व उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सआदतगंज निवासी हिबा के मुताबिक 19 दिसंबर 2013 को उनका निकाह करीमगंज के रहने वाले सैय्यद मो. साकिब से हुआ था।

विज्ञापन


पिता ने आरोपी व उसके पिता हसीब को दहेज में लाखों के आभूषण और दस लाख रुपये भी दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पति उनसे आए दिन दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर जताने पर पति व ससुर आए दिन उन्हें पीटते और प्रताड़ित करने लगे। 

विज्ञापन

अचानक फ्लैट की मांग करने लगे

हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पिता ने आरोपियों की मांग पूरी कर दी। लेकिन नौ अप्रैल 2025 को वे एक बार फिर दहेज में तीन लाख रुपये और फ्लैट की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पिता और ससुर ने उनकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर जब उनकी बहन आर्शिया मिलने ससुराल आई तो साकिब ने बहन से भी गाली-गलौज शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने तीन तलाक देकर उन्हें और बहन को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सआदतगंज पुलिस से की। इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक मीडिएशन फेल होने पर एफआईआर दर्ज की गई है। तफ्तीश के दौरान, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed