फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Petrol will remain above Rs 100 in the capital even after it is reduced

यूपी में पेट्रोल-डीजल 12 रुपये सस्ता : केंद्र के उत्पाद शुल्क घटाने के बाद प्रदेश सरकार ने भी वैट में की कमी

Thu, 04 Nov 2021 07:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Nov 2021 07:31 AM IST
सार

लखनऊ में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 94.94 और 86.89 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। बीते सात दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमत में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी हो रही थी। 

विज्ञापन
Lucknow: Petrol will remain above Rs 100 in the capital even after it is reduced
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

केंद्र और प्रदेश सरकार ने आसमान छूते ईंधन के दामों से त्रस्त जनता को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम कर दिए। इसके बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल पर 7 रुपये और डीजल पर दो रुपये घटा दिए। इससे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 12-12 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। नई दरें बृहस्पतिवार से प्रभावी हो जाएंगी।

विज्ञापन


यूपी में पेट्रोल पर 17.74 रुपये प्रति लीटर वैट लग रहा था जिसे घटाकर 10.74 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह डीजल पर 10.41 रुपये प्रति लीटर वैट की जगह 8.41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार का यह फैसला उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के ठीक एक दिन बाद आया है। लखनऊ में पेट्रोल और डीजल क्रमश: 94.94 और 86.89 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। बीते सात दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमत में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed