राम रहीम के समर्थकों के बवाल से जम्मू, पंजाब, हरियाणा में फंसे लखनऊ के हजारों यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के कई राज्यों में गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के उपद्रव के चलते जम्मू कश्मीर, पंजाब व हरियाणा में लखनऊ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के हजारों यात्री फंस गए हैं। बवाल की वजह से सैकड़ों ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। सड़क मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही ठप है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
उपद्रव के चलते चारबाग से चंडीगढ़ जाने वली ट्रेन संख्या 12231 चंडीगढ़ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। यात्री जब स्टेशन पहुंचे तो उन्हें यह जानकारी मिली। इसके बाद टिकट वापस करने को काउंटरों पर भीड़ उमड़ गई।
ऐसे ही बेगमपुरा व सियालदह एक्सप्रेस के यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। बवाल से शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस, किसान व जलियावाला एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं, सहरसा अमृतसर गरीब रथ व किसान एक्सप्रेस को दिल्ली में टर्मिनेट कर दिया गया।
ये ट्रेनें रहीं निरस्त
14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस
12492 जम्मूतवी-बरौनी मोरध्वज एक्सप्रेस
12179 आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
12180 लखनऊ-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस
इन ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेसन
15209 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस सहारनपुर में निरस्त हुई।
12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली में रद्द हुई।
14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस दिल्ली में निरस्त हुई।
15011 लखनऊ-चण्डीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर में रद्द हुई।
15012 चण्डीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सहारनपुर में ओरिजनेट हुई।
13307 गंगा सतलज नजीबाबाद में रद्द हुई।
13005 पंजाब मेल बरेली में टर्मिनेट हुई।
13049 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस लखनऊ में टर्मिनेट हुई।
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस उन्नाव में टर्मिनेट हुई।
आज ये रहेंगी निरस्त
14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस एक्सप्रेस, 12491 बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस एक्सप्रेस, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस।