{"_id":"6754b318a54488d33b0b97f6","slug":"lucknow-panic-in-lucknow-bomb-reported-at-three-places-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हुसैनगंज-आलमबाग स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में सूचनाएं निकलीं फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: हुसैनगंज-आलमबाग स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में सूचनाएं निकलीं फर्जी
Sun, 08 Dec 2024 08:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Dec 2024 08:25 AM IST
सार
सूचना पर डॉग स्क्वॉड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने चेकिंग की तो कुछ नहीं निकला। सभी स्थानों पर जांच पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली। मौके पर पुलिस व बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर जांच की तो सूचना फर्जी निकली। अब पुलिस सूचना देने वाले के बारे में पता लगा रही है।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉलर ने फोन कर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह, एसीपी हजरतगंज, हुसैनगंज पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।
मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन बंद हो चुका था। अधिकारियों ने स्टेशन खुलवा कर बम निरोधक दस्ते की मदद से छानबीन कराई। एक घंटे की सघन तलाशी के बाद कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। धमकी भरी कॉल करने वाले का मोबाइल फोन बंद है। सर्विलांस की मदद से फोनकर्ता के बारे में पता लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि धमकी देने वाले की लोकेशन हुसैनगंज मिली है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

#WATCH | Lucknow, UP | ADCP Central Manisha Singh says, "A caller had informed 112 that there is information about a bomb at Hussainganj Metro Station, Charbagh station and Alambagh. On this information, the dog squad and BDDS (Bomb Detection and Disposal Squad) checked and the… pic.twitter.com/OqVwYiuQ5N
— ANI (@ANI) December 7, 2024
संबंधित वीडियो