Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Rush to head home for Diwali; 498 'Tatkal' (instant booking) seats filled in three minutes, while flight f

यूपी: दिवाली पर घर लौटने की होड़, तत्काल की 498 सीटें तीन मिनट में फुल, फ्लाइट का किराया अब भी काबू में

Thu, 05 Nov 2026 09:00 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 05 Nov 2026 09:00 PM IST
सार

दिवाली पर घर लौटने की होड़ में दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों की तत्काल की 498 सीटें महज तीन मिनट में भर गईं। रेलवे 54 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा और जरूरत पर अतिरिक्त ट्रेनें भी उपलब्ध कराएगा। वहीं, विमानों का किराया फिलहाल सामान्य बना हुआ है।

विज्ञापन
UP: Rush to head home for Diwali; 498 'Tatkal' (instant booking) seats filled in three minutes, while flight f
दिवाली के लिए ट्रेन टिकट फुल होने पर घर कैसे जाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

दिवाली पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वालों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू होगा। ऐसे में ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों ने बृहस्पतिवार को तत्काल कोटे में सीटें बुक कराने का प्रयास किया। हालांकि, महज 180 सेकंड में 498 सीटें फुल हो जाने से उनके हाथ मायूसी ही लगी।

विज्ञापन


ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटें एक दिन पहले बुक होती हैं। शुक्रवार को दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में सफर करने की योजना बनाने वालों ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से तत्काल कोटे की सीटें बुक कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, दिल्ली से आने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, गोमती, कैफियात तथा मुंबई से आने वाली पुष्पक, कुशीनगर आदि ट्रेनों में तत्काल की 498 सीटें तीन मिनट में ही फुल हो गईं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आशंका: दलालों ने कर दी सेंधमारी

मुंबई में काम करने वाले इंजीनियर अजय प्रकाश को पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ आना था। उन्होंने बताया कि थर्ड एसी में तत्काल की सीटें 10 बजे से पहले खाली दिख रही थीं। हालांकि, तत्काल खुलते ही सीटें फुल हो गईं। उन्होंने आशंका जताई है कि दलालों ने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये तत्काल की सीटों में सेंधमारी की है।

उधर, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से आरक्षण केंद्रों पर दलालों को रोकने के लिए सादे कपड़ों में आरपीएफ व जीआरपी जवानों को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को भी जवानों ने चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर आदि स्टेशनों पर संदिग्धों से पूछताछ की।

 

विज्ञापन

चारबाग स्टेशन से गुजरेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली व छठ पूजा पर लखनऊ आने-जाने वालों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। लखनऊ मंडल से होकर 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें कुल 1,704 फेरे लगाएंगी। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर 10 अतिरिक्त ट्रेन ऑन डिमांड चलाई जाएंगी।

बृहस्पतिवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उमड़ने वाली भीड़ से बचाने के लिए होल्डिंग एरिया, अस्थाई शेल्टर और अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की गई है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर पीआरएस भवन में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इसके अलावा प्लेटफॉर्मों पर 26 अस्थाई शेल्टर लगाए गए हैं, जिससे ट्रेन का इंतजार करने वालों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। 

स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कुल 386 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इनमें लखनऊ, वाराणसी और अयोध्या धाम स्टेशन शामिल हैं। चारबाग स्टेशन पर प्रत्येक शिफ्ट में 45-45 जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सामान की जांच के लिए बैगेज स्कैनर समेत अन्य सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे। 

इसके अतिरिक्त टिकट काउंटरों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए लखनऊ में 23, वाराणसी में 24 और अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट में सात-सात एटीवीएम लगाई गई हैं। मंडल स्तर पर 24 घंटे वार रूम से ट्रेनों व स्टेशनों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 व रेल मदद सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों की सहायता के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता उपस्थित रहे।

 

 

विज्ञापन

जहां होगी भीड़, उधर चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए चारबाग स्टेशन पर सात अतिरिक्त ट्रेनें तैयार रखी गई हैं। आठ नियमित ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच भी लगाया जा रहा है। नौ से 13 नवंबर तक यात्रियों की मांग के अनुसार 10 स्पेशल ट्रेनें ऑनडिमांड चलाने की योजना है।

 

त्योहारी खुशियां आसमान पर, विमानों का किराया जमीन पर

ट्रेनों में लंबी वेटिंग से परेशान यात्रियों को विमानों का सहारा मिल रहा है। खास बात यह है कि विमानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि नहीं हुई है। किराया जमीन पर होने की वजह से ही अगले तीन दिनों के लिए 20 हजार से अधिक टिकट लखनऊ आने वालों ने बुक कराए हैं।

रविवार को दीपावली का पर्व मनाया जाना है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद आदि जगहों से लखनऊ आने वालों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की वेटिंग 280 पार चल रही है। वहीं मुंबई से आने वाली पुष्पक, कुशीनगर, अवध आदि अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हैं और रिग्रेट चल रहा है। 

ऐसे में ट्रेनों की सेकेंड व फर्स्ट एसी से सफर करने वाले मुसाफिर विमानों का रुख कर हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाले इंडिगो आदि सीधी उड़ानों का किराया 4437 रुपये से 4901 रुपये चल रहा है। वहीं जयपुर से लखनऊ की सीधी उड़ान 5750 रुपये व कनेक्टिंग 14574 रुपये में मिल रही है। 

देहरादून से लखनऊ की सीधी उड़ान 4073 रुपये में है। पटना से लखनऊ की सीधी उड़ान 4632 रुपये, चंडीगढ़ से लखनऊ की डायरेक्ट फ्लाइट 5765 रुपये, मुंबई से लखनऊ की उड़ान 7116 से 8686 रुपये, बंगलूरू से आने वाली फ्लाइटों का किराया 7415 से 7951 रुपये व हैदराबाद से लखनऊ की उड़ान 7199 रुपये से 7399 रुपये चल रहा है।

 

पांच गुनी तक महंगी होती थीं उड़ानें

एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि विमानों के किराए में जो बेतहाशा वृद्धि त्योहारों पर होती थी, वह इस बार नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि विमानों का किराया जमीन पर है। दिल्ली की सीधी फ्लाइटें होली पर 18 से 22 हजार रुपये व मुंबई से आने वाली 25 से 30 हजार रुपये तक मिली थीं। लेकिन दीपावली पर सीधी उड़ानों में अभी तक मामूली वृद्धि ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed