फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: One and a half kg tumor came out from the stomach of a five kg girl, this is how the operation was do

लखनऊ: पांच किलो की बच्ची के पेट से निकला डेढ़ किलो का ट्यूमर, इस तरह हुआ ऑपरेशन

Wed, 04 Sep 2024 08:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 04 Sep 2024 08:12 AM IST
सार

One and a half kg tumor : लखनऊ के केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने एक विशेष तरह की सर्जरी की। यहां के डॉक्टरों ने पांच किलो वजन वाली बच्ची के पेट से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला। 

विज्ञापन
Lucknow: One and a half kg tumor came out from the stomach of a five kg girl, this is how the operation was do
डेढ़ किलो का ट्यूमर निकला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में महज तीन महीने की बच्ची के पेट से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन से पहले बच्ची का कुल वजन पांच किलो था। चार दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उसे घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


चौक के पाटानाला क्षेत्र के महफूज की बच्ची को जन्म से ही पेट में हल्की गांठ थी, जो समय के साथ बढ़ रही थी। डॉक्टर को दिखाने पर केजीएमयू भेज दिया गया। यहां पीडियाट्रिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष प्रो. जेडी रावत और डॉ. आनंद पांडेय ने जांच की तो बच्ची के पेट में बड़े ट्यूमर का पता चला। इसके बाद तुरंत ऑपरेशन की तैयारी की गई।
विज्ञापन


डॉ. आनंद ने बताया कि बच्ची की उम्र बेहद कम थी और ट्यूमर का आकार बहुत ज्यादा था। इस वजह से ऑपरेशन में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत थी। ऑपरेशन के लिए जब पेट खोला तो पाया कि ट्यूमर लगभग पूरे पेट में था। इस कारण बाकी अंग चारों तरफ से दबे हुए थे। बायां गुर्दा तो ट्यूमर के बिलकुल नीचे दबा था। ऐसे में सावधानीपूर्वक ऑपरेशन कर ट्यूमर को निकाला गया।ऑपरेशन के बाद बच्ची को वेंटिलेटर के लिए बाल रोग विभाग में डॉ. शालिनी त्रिपाठी की निगरानी में चार दिनों के लिए रखा गया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन में ये रहे शामिल
डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. निरपेक्ष त्यागी, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. सतीश वर्मा और नर्स वंदना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed