फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: On the last day, the candidate reached the door of God, Rajeshwar Singh paid obeisance at the Hanuman temple of Banthra.

लखनऊ : अंतिम दिन प्रत्याशी पहुंचे भगवान के द्वार, राजेश्वर सिंह ने बंथरा के हनुमान मंदिर में मत्था टेका

Tue, 22 Feb 2022 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Feb 2022 10:02 PM IST
सार

लखनऊ में चुनाव के एक दिन पहले मंगलवार को विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना दिन अलग तरह से बिताया। जनसंपर्क अभियान कर नहीं कर सकते थे, ऐसे में किसी प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ताओं से प्रबंधन पर चर्चा की तो कई प्रत्याशियों ने मंदिर में माथा टेक कर आर्शीवाद मांगा।

विज्ञापन
Lucknow: On the last day, the candidate reached the door of God, Rajeshwar Singh paid obeisance at the Hanuman temple of Banthra.
राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में बंथरा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मत्था टेका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में चुनाव के एक दिन पहले मंगलवार को विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना दिन अलग तरह से बिताया। जनसंपर्क अभियान कर नहीं कर सकते थे, ऐसे में किसी प्रत्याशी ने अपने कार्यकर्ताओं से प्रबंधन पर चर्चा की तो कई प्रत्याशियों ने मंदिर में माथा टेक कर आर्शीवाद मांगा।

विज्ञापन


सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को बंथरा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मत्था टेका और चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए भगवान की पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद मांगा। इसके बाद उन्होंने अपने करीबियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति बनाई। उन्होंने बताया कि वे भगवान शिव और दतिया माई के अनन्य भक्त हैं। नित सवेरे नियम से पूजा करने के बाद ही अन्न ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भगवान के आर्शीवाद से हाथों में ऊर्जा रहती है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने क्षेत्र के करीब हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने करीब 200 किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। उन्होंने बताया कि अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ रोजाना आठ से 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर बुजुर्गों, माताओं व बहनों का आर्शीवाद प्राप्त किया। यही नहीं विधान सभा क्षेत्र के करीब 200 गावों में ग्रामीणों से मुलाकात की। राजेश्वर सिंह ने बताया कि अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान करीब 440 जनसभाओं में हिस्सा लिया और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा
लखनऊ उत्तर विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव अज्जू ने मंगलवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और भगवान से आर्शीवाद मांगा। उन्होंने अपनी जीत के लिए महादेव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने महंत देव्यागिरी से भी चुनाव में जीत के लिए आर्शीवाद प्राप्त किया।


पहुंचे साईं बाबा के द्वार
लखनऊ उत्तर विधानसभा के आप पार्टी के प्रत्याशी अमित श्रीवास्तव त्यागी ने मंगलवार को साईं बाबा के मंदिर में जाकर प्रार्थना की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर साईं बाबा से चुनाव में विजय हासिल करने के लिए आर्शीवाद मांगा। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed