फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: On the dispute between DM and City Magistrate, the District Magistrate said...

लखनऊ : डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट में विवाद की चर्चा पर जिलाधिकारी ने कहा...

Fri, 04 Jun 2021 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Jun 2021 01:28 AM IST
सार

कहा जा रहा है कि जिलाधिकारी का छोटा इमामबाड़ा में दौरे के दौरान एक दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट से वाद विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Lucknow: On the dispute between DM and City Magistrate, the District Magistrate said...
अभिषेक प्रकाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में जिलाधिकारी और एक सिटी मजिस्ट्रेट के बीच विवाद व नोकझोंक की चर्चा गुरुवार को जोरों पर रही। कहा जा रहा है कि एक दिन पहले जिलाधिकारी का छोटा इमामबाड़ा में वैक्सीनेशन कैंप के निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से विवाद हो गया और दोनों में काफी नोकझोंक हुई। चर्चा है कि विवाद के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने शासन में मामले की शिकायत की है। हालांकि, इस मामले में जब जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कोई भी विवाद न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह आज इमामबाड़ा गए ही नहीं। बाकी मंगलवार या बुधवार को वैक्सीनेशन सेंटर के दौरे के दौरान उन्होंने व्यवस्था, अव्यवस्था को लेकर ही अधिकारियों से कहा, सुना था। किसी से कोई उनका विवाद नहीं हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डीएम जब छोटा इमामबाड़ा के दौरे पर गए तो उन्होंने वहां व्यवस्था में खामियों को लेकर नाराजगी जताई। चर्चा है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी नाराजगी के तरीके पर आपत्ति की और इसी पर नोकझोंक हो गई। हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट से जब इस मामले में पक्ष जानना चाहा गया तो उनका एक फोन उठा नहीं और दूसरा नंबर डायवर्ट बताता रहा। व्हाट्सएप और मेसेज के जरिए भी डीएम से उनके विवाद की चर्चाएं चलने का संदेश भेजकर उनसे अपना पक्ष देने को कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। उधर, अपर जिलाधिकारी पूर्वी केपी सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरपाल सिंह ने टीकाकरण की स्थिति पर जारी अपने बयान में कहा है कि टीकाकरण केंद्र पर कतिपय वरिष्ठ अधिकारियों के विषय में प्रसारित बात असत्य व निराधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed