फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Oh! This is Karthik Aryan, come on, bring a selfie, had come to take a sip of tea in a normal getup

अरे! ये तो कार्तिक आर्यन हैं: लोगों का रिएक्शन- चलो सेल्फी लेते हैं, सामान्य से गेटअप में लेने पहुंचे थे चाय की चुस्कियां

Mon, 02 May 2022 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 May 2022 10:12 PM IST
सार

प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि भूल-भुलैया-2 रिलीज होने वाली है। कुछ दृश्य इसी शहर में फिल्माए गए हैं। फिल्म रिलीज होने वाली है, इसी लिए वे यहां आए हैं। निर्देशक अनीस बज्मी हैं और निर्माता भूषण कुमार। इससे पहले भूल-भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन व अमीषा पटेल थे। पार्ट टू में कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Oh! This is Karthik Aryan, come on, bring a selfie, had come to take a sip of tea in a normal getup
इस तरह पहुंचे कार्तिक चाय लेने... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह का खुशनुमा मौसम और भी खुशनुमा हो गया, जब लालबाग में चाय बंद मक्खन खाने पहुंचे कार्तिक आर्यन। सामान्य से गेटअप में वो बिना किसी शोर-शराबा के चाय की चुस्कियां लेने लगे। बंद मक्खन भी खाया। अभी तक लोग उन्हें पहचान नहीं पाए थे। अचानक भीड़ से आवाज आई, ये तो कार्तिक आर्यन है। देखते ही देखते युवाओं का जमघट लग गया। अभिनेता के साथ फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं की लाइन लग गई।

विज्ञापन


प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि भूल-भुलैया-2 रिलीज होने वाली है। कुछ दृश्य इसी शहर में फिल्माए गए हैं। फिल्म रिलीज होने वाली है, इसी लिए वे यहां आए हैं। निर्देशक अनीस बज्मी हैं और निर्माता भूषण कुमार। इससे पहले भूल-भुलैया में अक्षय कुमार, विद्या बालन व अमीषा पटेल थे। पार्ट टू में कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स के बीच किया फिल्म का प्रमोशन
कार्तिक आर्यन सेठ विशम्भरनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बाराबंकी परिसर भी पहुंचे। अभिनेता ने यहां स्टूडेंट्स के बीच फिल्म का प्रमोशन किया। संस्थान के चेयरमैन राघव रस्तोगी ने अभिनेता का स्वागत किया व फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed