{"_id":"6a79f6fc2f3ce5abf3088f09","slug":"lucknow-objectionable-remarks-made-against-maulana-kalbe-jawad-using-a-fake-id-fir-registered-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फर्जी आईडी से मौलाना कल्बे जवाद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर दर्ज, छानबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फर्जी आईडी से मौलाना कल्बे जवाद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर दर्ज, छानबीन जारी
Mon, 10 Aug 2026 09:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:36 PM IST
सार
मामले में सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जवाद
विस्तार
फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मौलाना कल्बे जवाद और अन्य लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रुस्तमनगर निवासी अब्बास मेहंदी ने सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
अब्बास मेहंदी का आरोप है कि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है। इससे उनके मित्र एडवोकेट मोहम्मद नकवी, मीसम और मौलाना कल्बे जवाद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक, असभ्य और भ्रामक सामग्री पोस्ट की जा रही है। आरोपियों ने तस्वीरों की इस्तेमाल की अनुमति भी नहीं ली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड के इन जिलों में हुई बारिश, अब दो दिन ठिठका रहेगा मानसून; 13 अगस्त से झमाझम बरसात का अलर्ट
तस्वीरों पर घृणास्पद, अपमानजनक और अमर्यादित शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। आरोप है कि इससे पीड़ितों की सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। अब्बास की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।