फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow nr drm

Lucknow News: उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

Mon, 14 Sep 2026 06:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
lucknow nr drm
उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का मामला
लखनऊ। उत्कृष्ट सेफ्टी कार्यों के लिए 12 रेलकर्मी सोमवार को हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय में सम्मानित किए गए। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए।

सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने 12 कर्मचारियों को अगस्त के लिए उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। उन्होंने अपनी सजगता से बड़ी रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान धुआं, चिंगारी, हैंगिंग पार्ट और ब्रेक बाइंडिंग जैसी संभावित खामियों एवं ट्रैक में गिट्टियों के धंसने के खतरों को पहचानकर हादसे को टाला। इससे गाड़ियों को सुरक्षित रुकवाया जा सका। उनकी सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा से कई बड़ी रेल दुर्घटनाएं टल गईं। सम्मानित होने वालों में स्टेशन अधीक्षक, पॉइंट्समैन, वरिष्ठ खंड अभियंता, स्टेशन मास्टर और ट्रेन मैनेजर शामिल हैं। इनमें मुकेश कुमार ठाकुर, आकाश सरोज, गजाली रहमान, विनोद कुमार यादव, अरुण कुमार वर्मा, सर्वजीत कुमार सिंह, ललित कुमार, इंद्राज यादव, दीपक विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, मनीष कुमार सोनकर और राहुल कुमार शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने समय रहते खतरों को पहचानकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। उनकी तत्परता ने संभावित बड़े हादसों को टालने में मदद की।
विज्ञापन

उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

उत्कृष्ट योगदान के लिए 12 रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed