फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Yogi said, the state government is committed to make the concept of 'Earth Ganga' a reality

Lucknow News : योगी बोले, ‘अर्थ गंगा’ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

Fri, 30 Dec 2022 11:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Dec 2022 11:00 PM IST
सार

कहा कि ‘अर्थ गंगा’  से जल व नदी के प्रति लोगों का भावनात्मक लगाव बढ़ा है। नदियों से जुड़े आर्थिक विकास की अवधारणा में विश्वास पैदा हुआ है।

विज्ञापन
Lucknow News: Yogi said, the state government is committed to make the concept of 'Earth Ganga' a reality
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण व ‘अर्थ गंगा’ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ‘अर्थ गंगा’  से जल व नदी के प्रति लोगों का भावनात्मक लगाव बढ़ा है। नदियों से जुड़े आर्थिक विकास की अवधारणा में विश्वास पैदा हुआ है।

विज्ञापन


कोलकाता भ्रमण के मौके पर मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम में उस बैरक को देखा जहां ब्रिटिश सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर रखा था। उन्होंने सेना के संग्रहालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने युद्ध स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed