फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Valet parking started in Hazratganj, take advantage of the facility for Rs 30

Lucknow News : हजरतगंज में वैले पार्किंग शुरू, 30 रुपये में उठाइए सुविधा का लाभ, मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ

Thu, 30 Mar 2023 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Mar 2023 10:57 PM IST
सार

हजरतगंज चौराहे से मार्क्समैन के बीच छह काउंटर बनाए गए हैं, जहां आप अपनी कार सौंप सकते हैं, जिसे कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कर देगा और वापसी में आपकी लोकेशन पर कार ले आएगा। इसके लिए तीस रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पार्कमेट के एप से वैले का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Valet parking started in Hazratganj, take advantage of the facility for Rs 30
लखनऊ में बारिश के दौरान हजरतगंज का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में हजरतगंज में कार से जा रहे हैं तो पार्किंग के लिए आपको भटकने की आवश्यकता नहीं है। महज तीस रुपये के चार्ज पर वैले पार्किंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पार्कमेट की ओर से यह सुविधा दी जा रही है। इसके लिए हजरतगंज चौराहे से मार्क्समैन के बीच छह काउंटर बनाए गए हैं, जहां आप अपनी कार सौंप सकते हैं, जिसे कर्मचारी मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कर देगा और वापसी में आपकी लोकेशन पर कार ले आएगा। इसके लिए तीस रुपये अतिरिक्त देने होंगे। पार्कमेट के एप से वैले का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


वैले पार्किंग की इस सुविधा का गुरुवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुभारम्भ किया। वह हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में स्मार्ट कार पार्किंग सर्विसेज एवं वैले सर्विसेज का शुभारंभ किया। इसके अलावा कान्हा उपवन नगर निगम लखनऊ में संरक्षित गोवंश के गोबर और गौमूत्र से निर्मित उत्पादों की बिक्री के कुनाल गौ उत्पाद बिक्री केंद्र का भी फीता काटा। केंद्र की मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। उन्होंने स्वच्छ मशाल मार्च में भी प्रतिभाग किया। यह मार्च शहर को साफ एवं सुन्दर बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई। जो 1090 चौराहे तक गया। मुख्य सचिव ने स्मार्ट पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन व सुलभ टॉयलेट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2010 में हजरतगंज को संवारा गया था। मेट्रो आने से और ज्यादा सुधार हुआ, लेकिन पार्किंग का उपयोग नहीं हो रहा था। इस पार्किंग को स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर शुरू किया गया है। जो लोगों के जीवन को सुगम बनाएगा। पार्किंग में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। हजरतगंज घूमने या खरीददारी करने आने वाले वाहन स्वामी बिना पार्किंग में जाए ही अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी करवा सकेंगे। जिन गाड़ियों में फास्टैग लगा होगा, उनका पार्किंग शुल्क भी फास्टैग से कट जाएगा। प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस है। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया, मंडलायुक्त लखनऊ रौशन जैकब, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की सुविधा भी
पार्किंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, व्हीकल की चार्जिंग बहुत बड़ी चुनौती थी, इसके लिए चार्जिंग की भी व्यवस्था भी उपलब्ध करायी गई है। नगर निगम द्वारा सभी 19 पार्किंग में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को पार्किंग के साथ-साथ चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी।

पार्किंग की छत पर खुलेगा फूडकोर्ट
पार्किंग के ओपन एरिया (छत) के इस्तेमाल के लिए इनोवेटिव मॉडल तैयार करने के निर्देश अफसरों को दिए गए, जो यूजर फ्रेंडली और सिटीजन फ्रेंडली होंगे। खुले आकाश के नीचे लोग कैसे आनंद ले सकते हैं, इस पर चर्चा करते हुये लोगों की जरूरतों के साथ जोड़ते हुये एक अच्छा मॉडल तैयार किया जाएगा। ओपन एरिया में फूड कोर्ट खोला जा सकता है।


कान्हा में मनाइए बर्थडे
लोगों को कान्हा गौशाला जाना चाहिए, वहां परिजनों व बच्चों का जन्मदिन मनाया जा सकता है। हरियाली, तालाब और गौवंश के बीच में इस काम को करने से संतुष्टि भी मिलेगी। पिकनिक के लिये जा सकते हैं और गाय के लिए दान कर सकते हैं और गोवंश के गोबर और मूत्र से बने उत्पाद भी खरीद सकते हैं। हजरतगंज में कुनाल गौ उत्पाद बिक्री केंद्र का शुभारंभ होने से लोग यहां से भी उत्पाद खरीद सकेंगे और मोबाइल वैन के माध्यम से शहर में गौ उत्पाद की बिक्री की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed