{"_id":"65325ec0f5a483d36a0352e8","slug":"lucknow-news-unnao-couple-reached-vidhan-bhavan-to-commit-suicide-angry-over-non-arrest-of-rape-accused-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : विधानभवन आत्मदाह करने पहुंचे उन्नाव के दंपति, दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से है नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : विधानभवन आत्मदाह करने पहुंचे उन्नाव के दंपति, दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से है नाराज
Fri, 20 Oct 2023 06:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:06 PM IST
सार
उन्नाव के असोहा के रहने वाले दंपती शुक्रवार दोपहर दो बजे विधानभावन के सामने आत्मदाह करने पहुंचे। दोनों के हाथ में पांच-पांच लीटर का कंटेनर था।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव के असोहा के रहने वाले दंपती शुक्रवार दोपहर दो बजे विधानभावन के सामने आत्मदाह करने पहुंचे। दोनों के हाथ में पांच-पांच लीटर का कंटेनर था। दोनों को देख वहां मौजूद पुलिस वालों ने पकड़ लिया और हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ की गई तो पता चला कि पीड़ित ने 2022 में असोहा थाने में रेप का एक मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में मुकदमा बाराबंकी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में बाराबंकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की थी, पर अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। वह फरार है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है और इसी से नाराज होकर दोनों पति-पत्नी आत्मदाह करने के लिए विधानभवन पहुंचे थे।
विज्ञापन