फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Uncontrollable roadways bus collided with several vehicles

Lucknow News : बेकाबू रोडवेज बस ने गोमतीनगर के लोहिया पार्क चौराहे पर कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Tue, 11 Jul 2023 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Jul 2023 12:43 AM IST
सार

गोमतीनगर से दुबग्गा जा रही सिटी बस का सोमवार को ब्रेक फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पिलर से टकरा गई। हालांकि बस में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Uncontrollable roadways bus collided with several vehicles
यूपी रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में गोमतीनगर के लोहिया पार्क चौराहे पर बेकाबू रोडवेज बस ने सामने चल रही कार को टक्कर मार दी। फिर एक के बाद एक चार गाड़ियों को टक्कर लगी। हादसा होते ही कार सवारों व बस चालक के बीच कहासुनी होने लगी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौका देखकर बस चालक व परिचालक भाग निकले। हादसा होने के बाद चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। हादसे की सूचना पर पुलिस ने बस को रास्ते से हटाया। वहीं कार सवारों को थाने पहुंचकर तहरीर देने की बात कही। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


कैसरबाग डिपो की बस सवारियां लेकर गोंडा जा रही थी। रोडवेज बस लोहिया चौराहे पर पहुंची। इसी बीच वहां रेड सिग्नल हो गया। सामने चल रही गाड़ियों ने ब्रेक लगाया तो राेडवेज बस चालक ने भी ब्रेक मार दिया। लेकिन ब्रेक सही से काम न करने के कारण आगे चल रही इंडीवर कार को टक्कर मार दी। कार सवार वकील सिविल कोर्ट से हाईकोर्ट काम से जा रहे थे। अचानक पीछे से टक्कर लगते ही सामने एक अन्य कार से इंडीवर टकराई। फिर वह कार सामने वाली कार से टकरा गई। एक कार में निरालानगर के यशराज गुप्ता सवार थे। उनकी कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं एक अन्य कार में विद्यांत कालेज के प्रवक्ता रण विजय सिंह घर चिनहट जा रहे थे। उनकी कार व मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सबसे अधिक इंडीवर का नुकसान हुआ। उधर, हादसा होते ही कार सवारों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे बस से भेजी गई सवारियां
प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहां हंगामे कर रहे लोगों को शांत कराया गया। इसके बाद रोडवेज के अधिकारियों से बातचीत कर दूसरे बस का इंतजाम किया गया, जिससे सवारियों को गोंडा भेजा गया। इसके बाद किसी तरह बस को हटाया। कार चालकों को थाने में तहरीर देने को कहा। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। केवल गाड़ियां क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी बस का ब्रेक फेल, मेट्रो के पिलर से टकराई
गोमतीनगर से दुबग्गा जा रही सिटी बस का सोमवार को ब्रेक फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पिलर से टकरा गई। हालांकि बस में सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं। चालक बस छोड़कर भाग गया। सिटी बसों की मरम्मत में बरती जा रही लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। सोमवार शाम को गोमतीनगर से दुबग्गा जा रही सिटी बस का ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर गाजीपुर फायर स्टेशन के सामने इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पिलर से टकरा गई। मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतारा और दूसरी बस से रवाना किया। इस घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सिटी बस ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के चलते ब्रेक काम नहीं करने से बस अनियंत्रित होकर मेट्रो के पिलर से टकराने की सूचना मिली है। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। दुबग्गा डिपो के एआरएम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। संविदा बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed