{"_id":"630c62d5e7bcea29a428151f","slug":"lucknow-news-uncontrollable-bolero-tramples-bike-riding-couple-both-died-villagers-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 29 Aug 2022 03:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 Aug 2022 03:07 PM IST
सार
बाबूलाल अपनी बीमार पत्नी शांति को सोमवार सुबह नै बजे मऊ स्थित निजी क्लीनिक पर दवा लेने जा रहे थे। बाबूलाल जैसे अपने गांव से निकलकर गोसाइंगज रोड पर आये तभी गोसाइंगज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में मोहनलालगंज के उदवतखेड़ा के पास सोमवार सुबह बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में बाबूलाल (60) और उनकी बीमार पत्नी शांति (56) की मौत हो गई। बोलेरो में फंसकर बाइक सवार दंपत्ति सौ मीटर तक घिसटते चले गये। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मोहनलालगंज-गोसाईगंज जेल रोड पर जाम लगा दिया। वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच कहासुनी भी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खुजौली उदवत खेड़ा गांव के रहने वाले बाबूलाल अपनी बीमार पत्नी शांति को सोमवार सुबह नै बजे मऊ स्थित निजी क्लीनिक पर दवा लेने जा रहे थे। बाबूलाल जैसे अपने गांव से निकलकर गोसाईगंज रोड पर आये तभी गोसाईगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती उसी में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर हंगामा करने लगे, जिसकी वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने ग्रामीणों शांत कराया और जाम खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। हालांकि पुलिस केआने से पहले मौका देख चालक फरार हो गया।
विज्ञापन