फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: There will be an increase of five thousand per month in the pension of fighters.

Lucknow News : सेनानियों की पेंशन में प्रति माह होगी पांच हजार की बढ़ोतरी, अभी मिलती है 20 हजार प्रति माह

Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
सार

प्रदेश में 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 950 आश्रित हैं। इन्हें 20176 रुपया पेंशन मिलती है। इसी तरह 4693 लोकतंत्र सेनानी और उनके 1090 आश्रित हैं। इन्हें 20 हजार रुपया प्रति माह सम्मान राशि दी जाती है।

विज्ञापन
Lucknow News: There will be an increase of five thousand per month in the pension of fighters.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन में प्रति माह पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की तैयारी है। इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी से इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 950 आश्रित हैं। इन्हें 20176 रुपया पेंशन मिलती है। इसी तरह 4693 लोकतंत्र सेनानी और उनके 1090 आश्रित हैं। इन्हें 20 हजार रुपया प्रति माह सम्मान राशि दी जाती है। अब इसमें प्रति माह पांच हजार रुपया बढ़ाने की तैयारी है। ऐसे में लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को 25 हजार रुपया प्रति माह मिलने लगेगा।
विज्ञापन


इसी तरह स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रित को 25176 रुपया मिलने लगेगा। राजनैतिक पेंशन विभाग ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। विभाग की तैयारी है कि नवंबर माह में जीवित प्रमाण पत्र लेने के बाद इसे जनवरी से हर हाल में लागू करने की तैयारी है
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिसद में उठा था मामला
विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान नौ अगस्त 2023 को सपा के एमएलसी राजेंद्र चौधरी ने इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि महंगाई की मार से परेशान लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में बढो़तरी की जाए। ताकि वे सम्मान जनक तरीके से अपना जीवन यापन कर सके।


एमएलसी ने सम्मान राशि 30 हजार रुपया प्रति माह बढो़तरी की मांग की थी, जिस पर विचार करते हुए सरकार की ओर से 25 हजार रुपये करने का फैसला लिया गया है।

क्या कहते हैं मंत्री
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों की सम्मान राशि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। - धर्मपाल सिंह, मंत्री राजनैतिक पेंशन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed