फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Theft in the house of Deputy Jailer couple, FIR filed after five days, husband posted in Pratapg

Lucknow News : डिप्टी जेलर दंपती के घर चोरी, पांच दिन बाद एफआईआर, पति प्रतापगढ़ व पत्नी सुल्तानपुर में तैनात

Mon, 18 Mar 2024 10:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 10:15 PM IST
सार

पीजीआई के पंचम खेड़ा निवासी रीता श्रीवास्तव सुल्तानपुर जिला कारागार में डिप्टी जेलर हैं। उनके पति ध्रुव नारायण श्रीवास्तव भी डिप्टी जेलर हैं, वह प्रतापगढ़ में तैनात हैं। रीता का परिवार सुल्तानपुर में रहता है।

विज्ञापन
Lucknow News: Theft in the house of Deputy Jailer couple, FIR filed after five days, husband posted in Pratapg
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई इलाके में चोरों ने डिप्टी जेलर दंपती के घर से लाखों के जेवर व सामान चोरी कर लिया। मामले में पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पीजीआई के पंचम खेड़ा निवासी रीता श्रीवास्तव सुल्तानपुर जिला कारागार में डिप्टी जेलर हैं। उनके पति ध्रुव नारायण श्रीवास्तव भी डिप्टी जेलर हैं, वह प्रतापगढ़ में तैनात हैं। रीता का परिवार सुल्तानपुर में रहता है। परिवार के लोग कभी-कभी पंचम खेड़ा वाले घर आते हैं। बीते 11 मार्च की शाम रीता पंचम खेड़ा स्थित घर पहुंचीं तो गेट का ताला टूटा मिला। पता चला कि चोर अलमारी से सोने की अंगूठी व करीब एक लाख रुपये कीमत का गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। रीता के मुताबिक शिकायत के पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीजीआई इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, बीबीडी इलाके के गंगोत्री विहार निवासी अविनाश दुबे नौ फरवरी को सपरिवार हैदराबाद गए थे। शनिवार को जब वह घर लौटे तो पता चला कि ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों के जेवर व 60 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। अविनाश ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार निवासी जयप्रकाश तिवारी के घर से उनकी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दुकानों के शटर तोड़ हजारों की चोरी
माल क्षेत्र के बसहरी गांव की मार्केट में बहरौरा गांव निवासी अनूप तिवारी की हार्डवेयर की दुकान है। उनके पड़ोस में लक्ष्मीकांत की परचून की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दोनों दुकानों का शटर तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। अनूप ने बताया कि उनकी दुकान से पांच हजार रुपये व हजारों का सामान चोरी हुआ है। वहीं, लक्ष्मीकांत की दुकान से पांच हजार रुपये व काफी सामान चोरी हुआ है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed