फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: The Governor said, provide benefits of public welfare schemes to the widows and children of the

Lucknow News : राज्यपाल ने कहा, सैनिकों की विधवाओं और बच्चों को जनहित योजनाओं का लाभ दिलाएं

Fri, 13 Jan 2023 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Jan 2023 10:53 PM IST
सार

चर्चा में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए नई योजनाओं के संचालन पर प्रस्ताव, अटारी प्रक्षेत्र के रख-रखाव पर हो रहे व्यय, सरोजनी नगर में सैनिक स्कूल के निकट शेष बची टीसीएल निधि की तथा गहरू ग्राम स्थित कृषि भूमि के समुचित उपयोग के विषय मुख्य रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
Lucknow News: The Governor said, provide benefits of public welfare schemes to the widows and children of the
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सैनिकों की विधवाओं और बच्चों को जनहित योजनाओं का लाभ दिलाने पर विचार किया जाए। वह राजभवन स्थित प्रज्ञा कक्ष में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि प्रबंध समिति की 49 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।

विज्ञापन


बैठक में समिति ने राज्यपाल से 10 बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। चर्चा में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए नई योजनाओं के संचालन पर प्रस्ताव, अटारी प्रक्षेत्र के रख-रखाव पर हो रहे व्यय, सरोजनी नगर में सैनिक स्कूल के निकट शेष बची टीसीएल निधि की तथा गहरू ग्राम स्थित कृषि भूमि के समुचित उपयोग के विषय मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन


अमर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने  निधि के कॉर्पस फंड में बढ़ोतरी के लिए हाल ही में बैंक ब्याज दरों में हुई वृद्धि की ओर ध्यानाकर्षित किया। एफडी के माध्यम से प्राप्त ब्याज धनराशि द्वारा धन जुटाने का सुझाव दिया। समिति ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए नवीन योजनओं के संचालन पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चिकित्सा व्यय अनुदान, प्राकृतिक आपदा अनुदान, अनाथ बच्चे को एकमुश्त सहायता, सैनिक के दिव्यांग आश्रित को अनुदान शामिल किए गए। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कारण अनाथ हुए सैनिकों के बच्चों की सूची और इसके साथ ही सैनिक विधवा पेंशन के लाभार्थियों की सूची भी तैयार कराकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।


अटारी प्रक्षेत्र को कृषि विभाग को हस्तांतरित करने पर अपर मुख्य सचिव कृषि ने बताया कि इसकेलिए 20 करोड़ सीड मनी निधि को उपलब्ध कराने पर सहमति बन गई है। इस मौके पर राज्यपाल ने तेरह सैनिक विधवा लाभार्थियों को एक एक लाख रुपये का चेक प्रदान किए। बैठक में चीफ ऑफ स्टाफ मध्य कमान ले. जन. विवेक कश्यप, प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed