फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Swatantradev Singh said, the need of the hour is the revival of rivers

Lucknow News : स्वतंत्रदेव सिंह ने नदी समग्र चिंतन कार्यक्रम में कहा, नदियों का पुनर्जीवन समय की मांग

Wed, 31 Aug 2022 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 31 Aug 2022 08:58 PM IST
सार

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि नदी समग्र चिंतन का मूल उद्देश्य नदियों के हर एक पहलू को विस्तार से समझाने और उस पर कार्य करने की प्रभावी योजना तैयार करना है।

विज्ञापन
Lucknow News : Swatantradev Singh said, the need of the hour is the revival of rivers
स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गंगा और अन्य नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रदेश एक स्पष्ट रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। समय की मांग है कि नदियों का पुनर्जीवन हो और इन्हें पुन: मानव जीवन के केंद्र में लाएं। वह बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सभागार में ‘नदी समग्र चिंतन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि इस चिंतन से निकले सुझाव आने वाले समय में नदियों के पुनर्जागरण में लाभकारी होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि नदी समग्र चिंतन का मूल उद्देश्य नदियों के हर एक पहलू को विस्तार से समझाने और उस पर कार्य करने की प्रभावी योजना तैयार करना है। सरकार जल सुरक्षा की दिशा में मिशन मोड पर काम कर रही है। जन-जन के मन में इस भावना लानी होगी कि नदियां हमारी मां समान हैं। इसलिए इनकी रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में विशेष रूप से नदियों में पानी की कमी, प्रदूषण, अतिक्रमण जैसी तीन प्रमुख समस्याओं को दूर करने के लिए देश भर से पहुंचे विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन


नदियां हैं जीवनदायिनी : चिदानंद
कार्यक्रम में मौजूद स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि नदियां जीवनदायिनी हैं। नदियों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। मानवता के लिए नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाना होगा। ऐसा करने से ही मानव जाति विकास की राह पर अनवरत आगे बढ़ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed