{"_id":"63052341165b254dba02a523","slug":"lucknow-news-sunil-bansal-said-now-quality-based-workers-have-to-be-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सुनील बंसल ने कहा, अब गुणवत्ता आधारित कार्यकर्ता तैयार करने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सुनील बंसल ने कहा, अब गुणवत्ता आधारित कार्यकर्ता तैयार करने होंगे
Wed, 24 Aug 2022 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:28 AM IST
सार
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, गोरखपुर और काशी क्षेत्र की परिचायत्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बंसल ने प्रदेश में संगठन को शीर्ष पर पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।
विज्ञापन
सुनील बंसल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भरकम टीम है लेकिन भविष्य की राजनीतिक अपेक्षाओं के लिए गुणवत्ता आधारित कार्यकर्ता तैयार करने होंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की अवध, कानपुर-बुंदेलखंड, गोरखपुर और काशी क्षेत्र की परिचायत्मक बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बंसल ने प्रदेश में संगठन को शीर्ष पर पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सुनील बंसल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार करने, अपने कार्य को स्थायी रूप देने और और कार्य में गुणात्मक वृद्वि लाने का संकल्प लेकर काम करना है। नेतृत्व की ओर से सौंपे गए कार्य को पूरे समर्पण से करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी भाजपा का संगठन था लेकिन 2014 से सभी को एकजुट कर दिशा देने का काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं को दिशा मिली तो संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से पार्टी ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में परिवर्तन स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के बदलने के बाद भी विचार के लिए काम करना कार्यकर्ताओं को पहले से सिखाया गया है।
विज्ञापन
यूपी सबसे बड़ी प्रयोगशाला
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रदेश महामंत्री संगठन यूपी को बखूबी जानते है। धर्मपाल के नेतृत्व में प्रदेश संगठन आगे के चरणों में प्रवेश करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठनात्मक काम करने के लिए देश की सबसे बडी़ प्रयोगशाला है।
धर्मपाल ने दिया 80 सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही दल है। उन्होंने कहा कि 2024 में सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य है, इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिन बूथों और क्षेत्रों में पार्टी कमजोर है वहां मेहनत कर पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व मिला है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन का विस्तार और अनथक यात्रा जारी रहेगी।
पहली बार जिलाध्यक्ष भी एमएलसी बने : स्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सुनील जी के रहते हुए बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं का समायोजन भी हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी पार्टी के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में विजय के नए कीर्तिमान बनाएगें।
धर्मपाल के अनुभवों का लाभ मिलेगा : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर तक खड़ी की है। कहा कि, प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल भी उत्तर प्रदेश में विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूरे प्रदेश के बारे में अच्छे से जानते हैं। उनके अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से लोकसभा के चुनाव में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में सभी 80 सीटों पर विजयी होगी।
2024 में सभी 80 सीटों पर चुनाव जीतेंगे
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर 2014 से भाजपा की विजय यात्रा लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सुनील बंसल ने एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा उत्तर प्रदेश में खड़ा किया है। पाठक ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। उनके लंबे अनुभव का लाभ लेते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर विजयी होगी।
किसी को बुरा लगा हो तो क्षमा
सुनील बंसल ने कहा कि आठ वर्ष तक प्रदेश में काम करने के दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए जब उन्होंने कार्यकर्ताओं को डांटा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद कार्यकर्ता को हतोत्साहित करना नहीं बल्कि उसमें सुधार करना था। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को डांट का बुरा लगा तो वह क्षमा चाहते है।