{"_id":"6579d0c1d4a821be6d0f41b3","slug":"lucknow-news-stf-arrested-the-history-sheeter-who-committed-robbery-in-ahmedabad-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अहमदाबाद में डकैती की वारदात अंजाम देने वाले अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अहमदाबाद में डकैती की वारदात अंजाम देने वाले अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने दबोचा
Wed, 13 Dec 2023 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:12 PM IST
सार
अहमदाबाद में पांच साल पहले डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने मंगलवार देर रात राजधानी के विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में पांच साल पहले डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे अंबेडकरनगर के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद शकील उर्फ कक्कू उर्फ बबलू को एसटीएफ ने मंगलवार देर रात राजधानी के विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। शकील पर अंबेडकरनगर में चार और अहमदाबाद में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक गुजरात स्थित अहमदाबाद के थाना वाडज में 18 मार्च 2018 को हीरा व्यवसायी के साथ डकैती की घटना हुई थी, जिसमें अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या करके हीरे लूट लिए थे। गुजरात पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार किया था, जबकि मो. शकील उर्फ कक्कू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस ने एसटीएफ से अनुरोध किया था।
विज्ञापन
एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह की टीम ने सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि शकील लखनऊ में मौजूद है। इसकी जानकारी गुजरात पुलिस को दी गयी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अहमदाबाद में रहने वाले फैजाबाद निवासी युवक की सूचना पर अपने साथियों प्रदीप, आशू व राना के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद कुछ दिन अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़ व लखनऊ में रहने के बाद लुधियाना चला गया। वह अपने पुराने साथियों तथा भाई से मिलने लखनऊ आया था। उसने वर्ष 2015 में अंबेडकरनगर में बीड़ी व्यवसायी के साथ 40 लाख की लूट की घटना अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दी थी, जिसमें वह पकड़ा गया था और काफी समय जेल में रहा था।
विज्ञापन