फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: State TB Training Demonstration Center will be built in Lucknow-Gorakhpur

Lucknow News : लखनऊ-गोरखपुर में बनेंगे स्टेट टीबी ट्रेनिंग डिमांस्ट्रेशन सेंटर

Tue, 02 Jan 2024 05:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Jan 2024 05:40 PM IST
सार

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सेंटर बनने से प्रशिक्षण प्रदान करने की आसानी होगी। साथ ही इलाज की कारगर रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रोगियों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Lucknow News: State TB Training Demonstration Center will be built in Lucknow-Gorakhpur
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

टीबी को जड़ से मिटाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाया है। लखनऊ और गोरखपुर में स्टेट टीबी ट्रेनिंग डिमांस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए जायेंगे। इसमें टीबी के लक्षण इलाज आदि की बारीकियां बताई जायेंगी। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बैठक कर अधिकारियों को इस दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेंटर बनने से प्रशिक्षण प्रदान करने की आसानी होगी। साथ ही इलाज की कारगर रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रोगियों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नॉन एल्कॉहोलिक फैटी लिवर डिसीज (एन0ए0एफ0एल0डी0) से ग्रसित मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए। 
विज्ञापन


वहीं, अयोध्या के रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत रोगियों के इलाज के लिए डेंटल यूनिट स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें दांतों की सभी तरह की बीमारियों का मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यूनिट स्थापित करने के लिए 5,82,400 रुपये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को दांतों का उपचार सुलभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों के लिए बजट जारी
प्रदेश के 14 राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद-फरोख्त के लिए 1,51,47,30,350 रुपये की मंजूरी दी गई है। इसमें  अमेठी, औरैया, कानपुर देहात, कुशीनगर, कौशाम्बी, गोण्डा, चन्दौली, पीलीभीत, बुलंदशहर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, सुल्तानपुर एवं सोनभद्र जिले शामिल हैं। प्रति राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 10,81,95,025 रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, मरीजों के बेड एवं हॉस्पीटल फर्नीचर के लिए प्रति महाविद्यालय 2,72,93,900 रुपये को मंजूरी दी गई है।14 महाविद्यालयों के लिए कुल 38,21,14600 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। महाविद्यालयों में प्रशासनिक फर्नीचर्स के लिए प्रति महाविद्यालय को 6,14,12,500 रुपये आवंटित किये गये हैं। साथ ही 14 महाविद्यालयों के लिए 85,97,75,000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 


मेडिकल कॉलेजों में संसाधन बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं ताकि डॉक्टर व कर्मचारियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। वहीं, रोगी हित में भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आधुनिक उपकरणों से कॉलेजों को लैस किया जा रहा है। - ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed