फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Speeding e-rickshaw hits girl, crushes her to death

Lucknow News : तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची की दबकर मौत, मां संग बताशे खाने जा रही थी

Thu, 14 Sep 2023 06:50 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Sep 2023 06:50 PM IST
सार

लखनऊ में बिजनौर इलाके में बुधवार की सुबह मां संग बताशा खाने जा रही बच्ची को रोड पार करते समय तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मारी और रिक्शा बच्ची पर पलट गया। घायल बच्ची को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Lucknow News: Speeding e-rickshaw hits girl, crushes her to death
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में बिजनौर इलाके में बुधवार की सुबह मां संग बताशा खाने जा रही बच्ची को रोड पार करते समय तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मारी और रिक्शा बच्ची पर पलट गया। घायल बच्ची को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद लोगों ने ई-रिक्शा चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बिजनौर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास घसियारी मोहल्ला में रोड के किनारे झोपड़पट्टी बनाकर रह रहा बेगू अपने परिवार संग रहता है। बेगू के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी तहमीना बताशा खाने के लिए बेटी अनाया (7) के साथ गई थी। भंडारी बियर हाउस के पास रोड पार करते वक्त सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बच्ची को टक्कर मार दी और फिर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शे के नीचे अनाया दब गई। 
विज्ञापन


इस हादसे के बाद तहमीना ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और रिक्शे के नीचे दबी अनाया को किसी तरह जख्मी हालत में बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर ही ई-रिक्शा चालक गोवरधन खेड़ा निवासी अजय पाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बुरी तरह से घायल बच्ची को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के तिपा बेगू ने बिजनौर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस ने बोरिंग मिस्त्री को रौंदा, मौत
लखनऊ में जानकीपुरम इलाके में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बोरिंग मिस्त्री माखन (45) की जान ले ली। माखन जानकीपुरम के मिर्जापुर का रहने वाला था। उसके भतीजे रूपेश के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह चाचा काम पर जाने के लिए पैदल निकला था तभी मिर्जापुर पुलिया के पास बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। परिवार में पत्नी कमलेश और एक बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed