फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP will increase focus on Kashyap-Nishad community, preparations to hold conference in every dis

Lucknow News : कश्यप-निषाद समाज पर फोकस बढ़ाएगी सपा, हर जिले में सम्मेलन करने की तैयारी

Mon, 16 Oct 2023 09:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 16 Oct 2023 09:48 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने कश्यप, निषाद, धीमर, कहार, मझवार, रैकवार व तुरहा समेत रोटी-बेटी के रिश्ते रखने वाली जातियों के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ 13 अक्तूबर को लंबी बातचीत की थी।

विज्ञापन
Lucknow News: SP will increase focus on Kashyap-Nishad community, preparations to hold conference in every dis
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने कश्यप-निषाद समाज पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत हर जिले में सजातीय समाज के बीच सम्मेलन करने की तैयारी की जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों के बीच क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी बांटी जा रही हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कश्यप, निषाद, धीमर, कहार, मझवार, रैकवार व तुरहा समेत रोटी-बेटी के रिश्ते रखने वाली जातियों के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ 13 अक्तूबर को लंबी बातचीत की थी। जातीय जनगणना समेत तमाम मुद्दों पर उनकी राय जानी। साथ ही यह भी भरोसा दिया कि केंद्र की सत्ता में प्रभावी भूमिका में आने पर आरक्षण संबंधी उनकी मांगों को पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जाएंगे। लेकिन, उस स्थिति में सपा को लाने के लिए कश्यप-निषाद समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों को अभी से जनाधार बढ़ाने में मदद करनी होगी।
विज्ञापन


सपा की ओबीसी विंग को जिम्मेदारी दी गई है कि कश्यप-निषाद समाज के साथ बस्ती, बरेली और एटा में जो घटनाएं हुई हैं, उन्हें लेकर हर जिले व मंडल में जाना है। सजातीय सम्मेलन करके यह बताना है कि फूलन देवी को सांसद बनाने का काम सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, भाजपा जातीय जनगणना तक के समर्थन में नहीं है और जातीय जनगणना से ही हर जाति की आबादी के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित होगी। सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजपाल कश्यप कहते हैं कि हम इन मुद्दों को लेकर योजनाबद्ध ढंग से कश्यप-निषाद समाज के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed