फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: SP's Brahmin Mahapanchayat on 24th, SP's protest at all the district headquarters of the state t

Lucknow News : 24 को सपा की ब्राह्मण महापंचायत, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सपा का धरना आज

Fri, 22 Dec 2023 08:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Dec 2023 08:41 AM IST
सार

चुनावी बेला से पहले सभी जातियों को साधने में सभी दल जुटे हैं। पिछड़ों और दलितों को अपने पाले में खींचने के लिए एक तरफ रणनीति बनाई जा रही है तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यकों का वोट पाने के लिए भी सपा और कांग्रेस में सीधी जंग छिड़ी है।

विज्ञापन
Lucknow News: SP's Brahmin Mahapanchayat on 24th, SP's protest at all the district headquarters of the state t
अखिलेश यादव

विस्तार

पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) के नारे को लेकर चुनावी मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी अब ब्राह्मणों को भी साधेगी। 24 दिसंबर को ब्राह्मणों के स्वाभिमान को लेकर महापंचायत का आयोजन राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के नाम से सपा मुख्यालय में किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन


चुनावी बेला से पहले सभी जातियों को साधने में सभी दल जुटे हैं। पिछड़ों और दलितों को अपने पाले में खींचने के लिए एक तरफ रणनीति बनाई जा रही है तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यकों का वोट पाने के लिए भी सपा और कांग्रेस में सीधी जंग छिड़ी है। अब सभी दल ब्राह्मणों पर डोरे डाल रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन एक संगठन ने किया था लेकिन भाजपा नेताओं के चेहरे ही आयोजन में छाये थे।
विज्ञापन


पीडीए नारे के साथ चुनावी जंग में उतरी सपा ने भी ब्राह्मणों के बीच पैठ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत 24 दिसंबर को लखनऊ में सपा मुख्यालय में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। ब्राहमण स्वाभिमान और उनके अधिकार व हक की लड़ाई के साथ नारे के साथ महापंचायत गुमनाम से राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के बैनर तले कराया जा रहा है। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को जुटाने के लिए सपा जोर शोर से जुटी है। जिला स्तर पर बड़े ब्राह्मण चेहरों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सपा का धरना आज
इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार विपक्ष के 142 माननीय सांसदों के निलम्बन के विरोध में समाजवादी पार्टी शुक्रवार को सुबह 11 से 1 बजे तक सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक इसका उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना और भाजपा सरकार को हटाना है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इटावा निवासी केपी शाक्य को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।

गोवा में राम मनोहर लोहिया को किया नमन
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को गोवा के मडगांव स्थित लोहिया मैदान में डॉ राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। लोहिया मैदान में प्रतिमा के समीप भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित शिलापट्ट, मनोहर राय सरदेसाई की कविता 18 जून और लोहिया मैदान के मंच को भी देखा।


क्रांति दिन समिति के कोषाध्यक्ष विनायक मोडेडकर ने गोवा के स्वतंत्रता संग्राम में 18 जून को मडगांव की सभा में डॉ राममनोहर लोहिया से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां साझा कीं। किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गोवा से समाजवादियों का पुराना संबंध रहा है। लोहिया ने आजादी की जो अलख जगाई थी उसी का परिणाम है कि आज गोवा स्वतंत्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed